1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी से लेकर सगाई तक दीपिका पादुकोण की इन ड्रेसिंग स्टाइल्स को कर सकते हैं फॉलो

शादी से लेकर सगाई तक दीपिका पादुकोण की इन ड्रेसिंग स्टाइल्स को कर सकते हैं फॉलो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 04:38 pm IST

सर्दियों के मौसम में होने वाली शादियों में दिखना है ग्लैमरस तो फॉलो करें कुछ खास टिप्स।

deepika padukone - India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: सर्दी के मौसम में कपड़ों का विशेष ध्यान दोना होता है क्योंकि यह ऐसा मौसम है जिसमें आपको स्टाइलिश भी दिखना है साथ ही साथ ठंड से भी बचकर रहना है। इस सीजन में खासकर औरतों को खास चीजों का ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि सवाल यह उठता है कि इस सीजन में सुंदर दिखे साथ ही ठंड भी न लगे यह सबसे बड़ी समस्या है।

सर्दियां आ रही हैं और इस मौसम के अनुकूल सही मेकअप से अपनी त्वचा को खूबसूरत और आकर्षक बनाए रखा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही मेकअप के लिए क्रीम वाले ब्लशर और मैट लिपस्टिक का चुनाव आपको आकर्षक लुक दे सकता है। इन सब में सबसे महत्वपूर्ण है एक अच्छे मेकअप के साथ-साथ आपकी ड्रेसिंग सेंस भी अच्छी होनी चाहिए ताकि आपका लुक ज्यादा ग्लैमरस और एट्रेक्टिव लगे।

साड़ी भारतीय महिलाओं के लिए सदियों से एक पारम्परिक परिधान रही है। यह एक आकार में पाई जाती है और सबके ऊपर अच्छी लगती है। यह एक 5 मीटर लम्बा कपड़ा होता है जिसके पहले से तय किनारे और आकृति होती है। इसे सभी प्रकार के उत्सवों में पहना जा सकता है, जिसमें शादियां भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल