1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब रेमंड्स और पीटर इंग्‍लैंड जैसे बड़े ब्रांड बेचेंगे खादी की कपड़े, जल्‍द शुरू होगी नए स्‍टाइल के अपैरल्‍स की बिक्री

अब रेमंड्स और पीटर इंग्‍लैंड जैसे बड़े ब्रांड बेचेंगे खादी की कपड़े, जल्‍द शुरू होगी नए स्‍टाइल के अपैरल्‍स की बिक्री

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 23, 2017 05:42 pm IST,  Updated : May 23, 2017 06:08 pm IST

खादी को लोकप्रिय फैशन अपैरल बनाने के लिए पीटर इंग्‍लैंड और रेमंड्स जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के साथ एक समझौता किया है।

अब रेमंड्स और पीटर इंग्‍लैंड जैसे बड़े ब्रांड बेचेंगे खादी की कपड़े, जल्‍द शुरू होगी नए स्‍टाइल के अपैरल्‍स की बिक्री- India TV Hindi
अब रेमंड्स और पीटर इंग्‍लैंड जैसे बड़े ब्रांड बेचेंगे खादी की कपड़े, जल्‍द शुरू होगी नए स्‍टाइल के अपैरल्‍स की बिक्री

नई दिल्‍ली। देश में युवाओं के बीच खादी को लोकप्रिय फैशन अपैरल बनाने के लिए पीटर इंग्‍लैंड और रेमंड्स जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के साथ एक समझौता किया है।

रेमंड्स के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया ने कहा कि कुछ नवीनतम डिजायन प्रवृतियों को मिलाकर और उसकी गुणवत्ता बढ़ाकर रेमंड खादी को पसंदीदा कपड़े के रूप में नए तरीके से पेश करने को तैयार है। नया लेबल देशभर में रेमंड की 350 से अधिक दुकानों के अलावा केवीआईसी दुकानों पर और जाने माने ई-कॉमर्स पोर्टलों पर अगस्त, 2017 से उपलब्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा