नई दिल्ली: रॉयल एंड पॉवर कपल प्रिंस हैरी की पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। और इस दौरान वह बेहद खास अंदाज में अपनी मैटरनिटी एन्जॉय कर रही हैं। मेगन मार्कल को एक एनिमल वेलफेयर चैरिटी के फंक्शन में स्पॉट किया गया। इस फंक्शन में मेगन ऑफ व्हाइट ड्रेस के साथ क्रीम कलर के इम्पोरियो अरमानी कोट पहनकर पहुंची थी। अगर इस कोट की बात करें तो यह एच एंड एम ब्रैंड की थी साथ ही इसकी कीमत सिर्फ 35 डॉलर थी। लेकिन इस लुक में भी मेगन बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।
Related Stories
मेगन मार्कल के इस लुक से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि एक बेहतर स्टाइलिंग सेंस की कोई कीमत नहीं होती। आपको बता दें कि 37 साल की मेगन मार्कल 6 महीने प्रेग्नेंट है और इस साल अप्रैल या मई तक वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।
एक्ट्रेस से शाही परिवार की सदस्य बनीं मेगन अपने स्टाइल स्टेटमेंट और जमीन से जुड़े अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। गौरतलब है कि मेगन मार्कल प्रेग्नेंट हैं और यह कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी खुश है।अभी कुछ दिनों पहले ही इस शाही जोड़े ने अपने पहले बच्चे के आने की खबर दी है।