1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर मौनी रॉय ने अपने देसी लुक का बिखेरा जलवा, अनारकली में दिखीं बेदह खूबसूरत

एक बार फिर मौनी रॉय ने अपने देसी लुक का बिखेरा जलवा, अनारकली में दिखीं बेदह खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 05:24 pm IST

हाल में मौनी रॉय बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची थीं। इस खास मौके में उन्होंमे ट्रेडिशनल लुक को चुना।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय टीवी के साथ-साथ फिल्मों में बी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा अपने फैशन सेंस से हर किसी को इंप्रेस कर लेती है। मौनी रॉय एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि वेस्टर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक से भी हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

हाल में मौनी रॉय बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची थीं। इस खास मौके में उन्होंमे ट्रेडिशनल लुक को चुना। मौनी सुकृति और आकृति के डिजाइनर ऑफ-वाइट फ्लोर लेंथ अनारकली में नजर आ रही हैं, जिस पर फ्लोरल प्रिंट किया गया है। इस अनारकली के नेक और स्लीव्ज पर गोल्डन सीक्विन बॉर्डर है। इसमें पीछे की तरफ टाई-अप डिटेलिंग है, जिस में हैवी टैसल्स लगे हैं। अनारकली में हैवी प्रिंट के अलावा दुपट्टे पर गोल्डन लाइट वर्क है।

मौनी ने इस लुक के साथ आंखों में बोल्ड आई लाइनर और काजल से हाईलाइट किया था। इसके साथ हेयरस्टाइल में पौनीटेल बांधा हुआ था। वहीं खूबसूरत हैवी डॉप ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया।

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में खबरें आ रही है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'बोले चूड़ियां' से बाहर कर दिया गया है। इस फिल्म में वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट काम करने वाली थीं। फिल्म में दोनों के लुक्स भी सामने आ गए थे, लेकिन फिर मौनी को फिल्म से हटा दिया गया। फिल्म के मेकर्स ने मौनी पर गैर-जिम्मेदाराना और अनप्रोफेशनल बर्ताव का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें-

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के साथ वर्कआउट के टाइम दिए ऐसे फनी एक्सप्रेशन, तस्वीरें देखते ही नहीं रोक पाएंगे आप हंसी

करीना कपूर का सामने आया अभी तक का सबसे ज्यादा ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

एक बार फिर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने फैशन सेंस से दी हर किसी को मात, खुद ही देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल