1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मौनी रॉय ने एक फिर अपनी दिलकश अदाओं से जीता हर किसी का दिल, स्ट्रेपलेस ब्रालेट में आईं नजर

मौनी रॉय ने एक फिर अपनी दिलकश अदाओं से जीता हर किसी का दिल, स्ट्रेपलेस ब्रालेट में आईं नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 06:34 pm IST

सोशल मीडिया में अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस करने वाली मौनी रॉय ने एक और तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मौनी अपने बोल्ड अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसr ही एक तस्वीर उन्होंने शेयर की जिसमें वो कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

मौनी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक स्ट्रेपलेस ब्रालेट कैरी किया है, जिसे मौनी ने लैदर पैंट के साथ पेयर किया है। सस्पेंडर लगी ये लैदर पैंट उन्हें बेहद स्टाइलिश लुक दे रही है। इस लुक के साथ मौनी ने सबटल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई है। इसके साथ ही गालों को हाईलाइट्स किया हुआ है। वहीं बालों की बात करें तो उन्होंने वेवी लुक देकर खुला रखा है।

मौनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटी ने भी कमेंट्स किए है। किसी ने उन्होने हॉट तो किसी से क्यूट जैसे शब्दों के साथ कमेंट् किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी हाल में ही नच बलिए सीजन 9 में प्रीमियर शो में खूबसूरत अंदाज में डांस करती हुई नजर आई थीं।

वहीं फिल्मों की बात करें तो मौनी मेड इन चाइना में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनेगी। ये फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में मौनी के अलावा रणबीर कपूर, आलिया बट्ट, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी है। 

ये भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा लाखों की कीमत का बैग लेकर न्यूयार्क में हुई स्पॉट, देखें स्टाइलिश तस्वीरें

47 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी बिकिनी में नजर आईं हॉट, मौनी रॉय ने कर डाला ये कमेंट

सपना चौधरी 'भोले के स्वैग' गाने में अपने लुक के कारण हुई बुरी तरह ट्रोल, करना पड़ा पोस्ट Delete

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल