1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Gold: 'गोल्ड' के प्रमोशन में दिखा मौनी रॉय का स्टाइलिश और बोल्ड लुक, दे रही हैं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को टक्कर

Gold: 'गोल्ड' के प्रमोशन में दिखा मौनी रॉय का स्टाइलिश और बोल्ड लुक, दे रही हैं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को टक्कर

 Written By: Shivani Singh
 Published : Aug 14, 2018 08:25 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 09:15 am IST

बॉलीलुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इसी बीच मौनी रॉय की स्टाइल से हर कोई इंप्रेस हो रहा है। देखें उनकी स्टाइलिश लुक।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीलुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इन दिनों वह अक्षय के साथ फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में काफी बिजी है। 15 अगस्त को यह सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच मौनी रॉय की स्टाइल से हर कोई इंप्रेस हो रहा है। जिसके कारण उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। आलम ये है कि अपने स्टाइल के कारण वह बॉलीवुड की स्टाइलिश सेलेब्स तको भी टक्कर दे रही हैं।

'गोल्ड' के प्रमोशन के दौरान मौनी रॉय के रुप देखने को मिले। वह वेस्टर्न, कैज्युल के साथ अलग अंदाज में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। जिसके कारण हर कोई उनका दीवाना होता जा रहा है। 'नागिन' के नाम से फेमस मौनी रॉय वास्तव में हर किसी के दिल में राज कर रही हैं। उनकी हर एक तस्वीर, लुक हर जगह तहलका मचा रही है।

मौनी ने कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने 2007-08 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2011–14 में 'देवों के देव...महादेव' में सती का किरदार निभाकर चर्चा में आईं।

फिर उन्होंने 2015 में 'नागिन' सीरियल में शिवन्या का रोल निभाया, जो लोगों को खूब पसंद आया। इस शो ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया।

हाल में ही मौनी जयपुर में प्रमोशन के लिए गई थी। जहां पर उन्होंने ग्रीन कलर का फ्लोरल साड़ी पहनी थी। इसके साथ स्टाइल ब्लाउज। इतना ही नहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए उनिहोंने साड़ी के ऊपर बेल्ट लगा रखी थी। जो कि उनके ट्रेडिशनल अवतार के लिए काफी अच्छी थी। मौनी को स्टाइल रिशिका देवनानी और उनकी टीम ने दी है।

वहीं 'गोल्ड' के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मौनी का कैजुअल लुक सामने आया। उन्होंने रेड कलर के कोट-पैंट के साथ ब्लैक टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही ब्लैक कलर के सैंडल के साथ गोल्डन कलर का शोल्डर बैग लिया हुआ था। जिसमें वह बहुत ही अच्छी नजर आ रही थी।

वहीं एक प्रमोशन में मौनी ने फैशन डिजायनर अनामिका खन्ना के डिजायन की हुई साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने ओवर कोट लिया हुआ था। अपना लुक पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में बड़े-बड़े झुमको के साथ गले में चोकर पहना हुआ था। जो कि काफी खूबसूरत था।

वहीं एक बार वह ब्लू कलर के लंहगा में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का दुपट्टा ले रखा थ। वह उसमें काफी सुंदर नजर आ रही थी।

ब्लैक कलर की ड्रेस में गौनी रॉय बहुत ही बोल्ड नजर आ रही थी। उन्होंने  जिन्हें स्टाइल रिशिका देवनानी से दी थी। इस लुक में उविहोंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जो कि Purple Paisley ब्रांड की थी।

मौनी रॉय क्रीम कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने Label: Anushree से ये ड्रेस ली थी। जोकि उनपर काफी जच रही थी। इस लुक में उन्होंने कानों में बड़े-बडे ईयररिंग्स पहने हुए थे। इसके साथ ही लाइट मेंकअप में नजर आईं।

इन दिनों पीले रंग के आउटफिट्स का ट्रेंड चल रहा ह। कोई न कोई सेलीब्रिटी पीली रंग के आउटफिट्स में नजर आ ही जाते है। इस मौके में मौनी कैसे पीछे रह जाएं। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। प्रमोशन के दौरान मौनी ने यैलो कलर की ड्रेस में नजर आईं। इस लुक में वह काफी बोल्ड नजर आ रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल