नई दिल्ली: बॉलीलुड सेलीब्रिटीज आए दिन कही न कही स्पॉट होती रहती है। हर बार हर सेलेब्स का फैशन स्टाइल बदला हुआ नजर आता है। कोई कैजुअल लुक में, वेस्टर्न लुक में तो कोई ट्रेडिशनल लुक में नजर आता है। हाल में ही करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर और मां बबिता के साथ लंच में गई। सब कैजुअल लुक में नजर आईं।
Related Stories
जहां करिश्मा कपूर ने ब्लैक कलर की टी शर्ट के साथ ब्लू जींस और स्नीकर्स पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए रेड कलर की लिपस्टिक और हेयर बन बनाया हुआ था। हाथों में ब्लैक कलर का लैदर बैग पहने हुए नजर आईं। (सफेद रंग के आउटफिट्स से गुलजार था श्रीदेवी का वार्डरोब, नहीं विश्वास तो खुद देखें तस्वीरें)
वहीं करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने Coca Cola गोल्डन प्रिंट व्हाइट और रेड स्टिप टी शर्ट पहने हुए थी। इसके साथ लाइट ब्लू कलर की टॉर्न जींस पहना हुआ था। वहीं आंखो में कलर्ड सनग्लासेस और हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ था।

आपको बता दें कि करीना कपूर ने ये टी शर्ट PINKO Official की वेबसाइट से लिया था। इसकी कीमत की बात करें तो € 190,00 रुपए यानी कि करीब 15 हजार रुपए है।
इस समय इस वेबसाइट में ऑफर चल रहा है। जिसके कारण इस टी शर्ट की कीमत € 95,00 यानी करीब 7 हजार रुपए की है।
वहीं मां बबिता ब्लू व्हाइट स्ट्रिप शर्ट के साथ व्हाइट कलर के पैंट में नजर आईं।