1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'गोल्ड' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार संग मौनी रॉय का दिखा ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें

'गोल्ड' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार संग मौनी रॉय का दिखा ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2018 08:18 am IST,  Updated : Jul 31, 2018 08:20 am IST

अक्षय कुमार और अभिनेत्री मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब रिलीज़ से पहले अक्षय और मॉनी आज अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नज़र आए। मौनी रॉय ने अपनी इंस्ट्राग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की।

Akshay kumar and Mouni Roy- India TV Hindi
Akshay kumar and Mouni Roy Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अभिनेत्री मौनी रॉय की फिल्म 'गोल्ड' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब रिलीज़ से पहले अक्षय और मॉनी आज अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नज़र आए। मौनी रॉय ने अपनी इंस्ट्राग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की।

टीवी की दुनिया से चलकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी की लीड एक्ट्रेस के तौर पर ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में मौनी रॉय एक बंगाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा। (Hina Khan In London: लंदन में हिना खान का ट्रेडिशनल लुक के बाद दिखा बोल्ड अवतार, बढ़ाई फैंस की धड़कनें )

मौनी रॉय प्रमोशन के दौरान काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। उन्होंने ब्लैक कलर के ब्लाउज कम टॉप के साथ लॉंग स्कर्ट पहनी थी। इसके बाद ही अपने बालों को कर्ल किए हुए थे। कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं।

मौनी रॉय की ड्रेस को Shruti Sancheti ने डिजायन किया है। इसके साथ ही ईयररिंग्स Aquamarine Jewellery की है। वहीं मौनी को स्टाइल रिसिका देवनानी ने दी है।

इन तस्वीरों में मौनी अपनी नशीली आंखों से सोशल मीडिया में आग लगा रही है।

अक्षय कुमार की बात करें तो वह कोट-पैंट में नजर आएं। वह काफी सिंपल और स्टाइलिश नजर आ रहे थें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल