1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर लाना चाहते है ग्लो, तो रात को करें ये काम

चेहरे पर लाना चाहते है ग्लो, तो रात को करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2016 11:44 am IST,  Updated : Mar 13, 2016 11:45 am IST

सही समय पर सोना, सही डाइट मेंटेन करना, व्यायाम करना और सही टाइप की फेस क्रीम लगाने से आप एक ग्लोइंग त्वचा आराम से पा सकती हैं। लेकिन हर कोई यह रूटीन फॉलो कर पाए, यह जरुरी नहीं है। अगर आपके पास खुद को देने के लिए समय नहीं है तो कुछ नेचुरल तरीके से।

multani mitti
multani mitti

मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल
रात के समय अपने मेकअप को छुडाने से पहले हल्का सा स्क्रब करें और मेकअप को छुड़ा लें। इसके बाद चेहरे पर शहद और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके लगाएं। और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साप पानी से धो लें। और फिर नाइट क्रीम लगाकर सो जाएं। अगले दिन सुबह अपने चेहरे को हल्के स्क्रब तथा फेस वॉश से साफ करें।

स्लीपिंग पैक का करें यूज
यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इसको इस्तेमाल करने के लिए रात को सबसे पहले अपने चेहरे को ठीक ढंग से धुलें। इसके बाद एक चम्मच से भी कम स्लीपिंग पैक लें और उससे अपने चेहरे की मसाज करें। यह आसानी से चेहरे की त्वचा में समा जाता है और चिपचिपाहट का एहसास भी नहीं होने देता। फिर जब सुबह उठें तब चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से धो लें।

दूध के यूज से लाएं चेहरे में ग्लो
इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर नेचुरल तरीके से ग्लो ला सकते है। इसके लिए अपने चेहरे पर लो फैट वाला मिल्क लगाए और तब तक मसाज करें जब तक कि यह स्किन में समा न जाएं। इसके बाद सुबह अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल