1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Navratri 2018: व्रत के दौरान चाहिए ग्लोइंग स्किन तो 5 बादाम में इस खास चीज को मिलाकर लगाएं

Navratri 2018: व्रत के दौरान चाहिए ग्लोइंग स्किन तो 5 बादाम में इस खास चीज को मिलाकर लगाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2018 07:58 am IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:58 am IST

आज से नवरात्र शुरु हो गए हैं। इस दौरान कई लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं तो कई लोग पूरे दिन व्रत रखकर शाम के वक्त खाना खा लेते हैं। लेकिन इस दौरान भूखे रहने की वजह चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। ऐसे में आप क्या करेंगे?

navratra 2018- India TV Hindi
navratra 2018

नई दिल्ली: आज से नवरात्र शुरु हो गए हैं। इस दौरान कई लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं तो कई लोग पूरे दिन व्रत रखकर शाम के वक्त खाना खा लेते हैं। लेकिन इस दौरान भूखे रहने की वजह चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। ऐसे में आप क्या करेंगे? फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्रि की धूम से लेकर करवाचौथ-दीवाली तक, हर मौके पर महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती है। कुछ महिलाएं तो पार्लर जाकर फेशियल करवाती भी हैं लेकिन इंस्टेंट ग्लो के लिए बार-बार तो पार्लर नहीं जाया जा सकता। ऐसे में आज हम आपको बादाम से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताएंगे, जोकि न सिर्फ आपको दमकती हुए त्वचा देंगे बल्कि इससे चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स और मुंहासों की समस्या भी दूर हो जाएगी।

निखरी त्वचा के लिए बादाम फेस पैक:-

बादाम पाउडर और कच्चा दूध

एक चम्मच बादाम पाउडर और दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ कर लें। यह त्वचा को साफ करके इंस्टेंट ग्लो देगा।

बादाम और नींबू
बादाम को पीसकर उसमें नींबू का रस लगाएं। अब आंखों के पास वाला हिस्सा छोड़कर इसे पूरा चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और कुछ देर बाद पानी से धो लें। इसके बाद लोशन लगाना न भूलें। यह फेस पैक बंद पोर्स को खोलकर चेहरे को चमकदार बनाता है।

बादाम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच पिसी हुई मुल्तानी मिट्टी, कुछ बूंदें गुलाबजल और 2 चम्मच बादाम पाउडर को मिलाएं। इस 10 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद पानी से चेहरा धो लें। ऑयली स्किन के लिए यह बेस्ट फेस पैक है।

बादाम और शहद
4-5 बादामों को पीसकर उसमें शहद मिक्स करें। इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाने से भी आपको इंस्टेंट ग्लोइंग स्किन मिलेगी और साथ ही इससे चेहरे की अन्य प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी।

बादाम और नारियल दूध
पिसे हुए बादाम में 2 चम्मच नारियल का दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक आपको स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है और साथ ही इससे निखरी हुई त्वचा भी मिलती है।

पपीते और बादाम
बादाम को भिगो दें और इसके बाद इसे पीस लें। अब इसमें पपीते का पल्प मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें। निखरी हुई त्वचा देने के साथ-साथ यह कील-मुंहासे, पिंपल्स, और ब्लैकहैड्स की समस्या को भी दूर करता है।

 एलोवेरा जेल और बादाम
यह फेस पैक चेहरे के दाग को हटाता है और साथ ही रंगत निखारने में भी मदद करता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को पिसे हुए बादाम के साथ मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल