1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हाई स्लिट गाउन में पति शार्दुल के साथ बेहद स्टनिंग अवतार में नज़र आईं नेहा पेंडसे, देखें वेडिंग रिसेप्शन की चुनिंदा तस्वीरें

हाई स्लिट गाउन में पति शार्दुल के साथ बेहद स्टनिंग अवतार में नज़र आईं नेहा पेंडसे, देखें वेडिंग रिसेप्शन की चुनिंदा तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2020 10:45 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 11:21 am IST

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी की है। देखें नेहा के रिसेप्शन की खास तस्वीरें।

 neha pendse reception, neha pendse- India TV Hindi
 neha pendse Image Source : INSTRAGRAM

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी की है। इस कपल ने मराठी रीति-रिवाज़ से पुणे शहर में शादी की। नेहा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। वहीं अब नेहा ने अपने रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की है। 

नेहा पेंडसे पति शार्दुल के साथ बेहद स्टनिंग अवतार में नजर आई। नेहा ने रिसेप्शन में स्वप्निल शिंदे के कलेक्शन का कस्टमाइज रॉयल ब्लू कलर की हाई स्लिट ब्रोकेड ड्रेस पहनी थी। इस लुक के साथ नेहा ने डायमंड नेकलेस पहना था और मेसी बन हेयर स्टाइल बनाया। वहीं लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक में नजर आईं। इस लुक में नेहा काफी गॉर्जियस लग रही थीं। 

'छपाक' के प्रीमियर में ब्लू शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं दीपिका पादुकोण, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

वहीं नेहा के पति शार्दुल के रिसेप्शन लुक की बात की जाए तो उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कोट-पैंट पहना था। 

नेहा की शादी की बात करें तो वह दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने महाराष्ट्रियन शादी में हल्के गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। इसके साथ महाराष्ट्रियन निथ उनपर काफी जच रही थी। 

रकुल प्रीत के इस लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, ट्रेडिशनल लुक में दिखा मॉर्डन अवतार

हाल में ही नेहा ने एक इंटरव्यू में अपने और शार्दुल के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। इसके अलावा आपको बता दें कि नेहा पेंडसे के पति शार्दुल ब्यास की ये तीसरी शादी है और पिछली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। 

इस बारे में नेहा का कहना है कि मुझे शार्दुल ने शादी से पहले ही अपनी शादियों के बारे में बता दिया था। मुझे पता है कि शार्दुल की 2 शादी हो चुकी है और दोनों से तलाक हो चुका है। इतना ही नहीं दोनों से प्यारी बेटियां भी है। लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता है। 

नेहा के वर्कफ्रंट का बात करें तो वह फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'May i Coming Madam' से भी नजर आ चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल