1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. देसी गर्ल प्रियंका का विदेशी लुक वायरल, निक का दिखा देसी अवतार

देसी गर्ल प्रियंका का विदेशी लुक वायरल, निक का दिखा देसी अवतार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 19, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 03:50 pm IST

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई और रोका सेरेमनी हो चुकी है। दिन में दोनों फंक्शन हुए और फिर शाम को पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
priyanka chopra and nick jonas

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की सगाई और रोका सेरेमनी हो चुकी है। दिन में रोका सेरेमनी की रस्म निभाई गई वहीं शाम के वक्त इंगेजमेंट पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड के सेलेब्स ने अपनी उस्थिती दर्ज करवााई। सोशल मीडिया पर प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी की कई फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि निक और प्रियंका दोनों साथ में बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की हर तरफ सगाई और पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं। 

priyanka chopra
priyanka chopra

सगाई के मौके पर प्रियंका ने पीले रंग का सिल्वर कढा़ई का लॉग सूट कैरी किया था। इसके साथ प्रियंका ने सिल्वर रंग की जूतियां और मैचिंग इयरिंग कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया। 

रोके के तस्वीरों में विदेशी निक भी देसी गर्ल के रंग में रंगे दिखाई दिए। निक ने इस खास मौके पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। सगाई की तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे। 

रोका सेरेमनी के बाद वक्त था पार्टी का जिसमें हर किसी की नजर इस कपल पर टिकी हुई थी। पार्टी मुंबई के सबरबन होटल में रखी गई थी। जहां सुबह प्रियंका और निक इंडियन ड्रेस में नजर आएं वहीं पार्टी में दोनों वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए।(निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में डिनर डेट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पहनी ये खूबसूरत ड्रेस)

पार्टी में प्रियंका हल्के गुलाबी रंग के वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर हिल्स और नेकपीस कैरी किया था, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। वहीं निक टी-शर्ट ट्राउजर के साथ व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए।(Priyanka-Nick Roka ceremony: पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं प्रियंका, भारतीय अंदाज में नजर आए निक)प्रियंका चोपड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल