1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ट्रोलर्स को प्रियंका चोपड़ा के फैन का जवाब, कहा- 'यह खूबसूरत है...वल्गर नहीं

ट्रोलर्स को प्रियंका चोपड़ा के फैन का जवाब, कहा- 'यह खूबसूरत है...वल्गर नहीं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 04, 2018 03:52 pm IST,  Updated : May 04, 2018 06:58 pm IST

 बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा कुछ करती हैं तो वह न्यूज की हेडलाइन बनना लाजमी है। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में है। प्रियंका की इस ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आई।

यदि हम किसी की पसंद का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम उसका मजाक उड़ाने का भी हमें कोई हक नहीं है। दूसरी बात कि प्रियंका बॉलिवुड के बाद हॉलिवुड में भी काफी आगे बढ़ चुकी हैं, जिनकी स्टाइल और फैशन के लोग कायल हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और टैलंट के बल पर पूरी दुनिया में जो नाम कमाया है और अपनी पहचान बनाई है, उनकी ऊंची कद के सामने इस तरह के ट्रोल जायज नहीं। 

कई लोगों ने प्रियंका के इन ट्रोलर्स के जवाब भी दिया है, जिन्हें उनके ड्रेस पर ऐसे कॉमेंट्स पसंद न आए। किसी ने लिखा कि प्रियंका जो चाहें वह पहनने के लिए पूरी तरह आजाद हैं। एक यूज़र ने लिखा है, 'प्रियंका ने यहां भी खुद को जिस तरह से कैरी किया है, वह शानदार है।'

एक यूज़र ने उनके ड्रेस के ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, 'यह खूबसूरत है...वल्गर नहीं...इसे हॉट लुक कह सकते हैं...हां भारतीय फैशन से थोड़ा ऊपर है...मुझे अच्छी लगी।' बताना चाहेंगे कि इससे पहले बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और इसकी वजह भी उनकी ड्रेस ही थी, जिसे ट्रोलर्स काफी छोटा बता रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल