1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा को गाउन की जगह पहनाई ऐसी साड़ी, तस्वीर देखकर हो जाएंगे लोटपोट

प्रियंका चोपड़ा को गाउन की जगह पहनाई ऐसी साड़ी, तस्वीर देखकर हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 28, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 11:06 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवॉर्ड में अपने लुक के कारण काफी ट्रोल रही हैं। इसी बीच उनका एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें उनके लुक को फोटोशॉप करके देसी लुक दे दिया गया है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय ग्रैमी अवॉर्ड में अपने लुक के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने फैशन सेंस से हमेशा चर्चा में बनीं रहने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने लुक से अधिकतर अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर देती है। लेकिन ग्रैमी अवॉर्ड में जहां इंटरनेशनल फैंस उनकी तारीफ कर रहें है तो भारतीय फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया। प्रियंका चोपड़ा इस ड्रेस के कारण काफी अलोचनाएं झेल रही थीं इसी बीच एक्ट्रेस की एक ऐसी तस्वीर सामने आईं जिसे देखकर आप जरूर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। 

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड शो के रेड कारपेट में  राल्फ एंड रुसो का व्हाइट कलर का नेवल-ग्रेजिंग नेकलाइन गाउन पहना है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लगीं। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। प्रियंका की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने नेक इतना ज्यादा डीप है कि नाभि के नीचे भी है जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। 2 दिन गुजर जाने के बाद भी सोशल मीडिया में प्रियंका को ट्रोल करना रुक नहीं रहा है। इसी बीच डाइट सब्या नाम के एक इंस्टाग्राम पेज प्रियंका की एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर आप जरूर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

दरअसल डाइट सब्या नाम के इस इंस्टाग्राम अकांउट ने अपने स्टेट्स पर प्रियंका की तस्वीर लगाई हुई है। जिसमें वह यहीं डीप नेक गाउन पहने हुए नज़र आ रही थी। लेकिन इस तस्वीर में एक बात है कि प्रियंका को गाउन से मैच खाती हुई साड़ी के पल्लू से ढक दिया है। जिसका बॉर्डर रेड कलर का है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आखिर ये किसने फोटोशॉप किया है।

Priyanka chopra
Priyanka chopra

इस फोटो को जब आप देखेंगे तो आप इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि इसे फोटोशॉप किया गया है। यह बिल्कुल वास्तव में उनका साड़ी लुक लग रहा है। इस तस्वीर को देखकर वास्तव में उस व्यक्ति की तारीफ तो बनती है जिसने इस तस्वीर को सफाई के साथ फोटोशॉप किया है। 

प्रियंका चोपड़ा एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार अपनी ड्रेस के कारण हो चुकी हैं बुरी तरह ट्रोल, खुद ही देखें तस्वीरें

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही वह अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। इसके अलावा वह नेटफिलिक्स की फिल्म में राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल