नई दिल्ली:आज के समय में शरीर में अनचाहे बाल होना बहुत बड़ी समस्या बन गई है। खासकर लड़कियों के लिए। फैशन के चलते आज के समय में हर किसी को बैक लेस या फिर स्लिप ले, पहनना पड़ता है, लेकिन अनचाहे बालों के कारण पहन नहीं पाती है। कई बार होता है कि वैक्स और उससे होने वाले दर्द के कारण वह नहीं कराती है।
Related Stories
इस मैजिकल रेमिडी से आसानी से आप चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों से निजात पा सकते है। वो भी बिना किसी दर्द के। यह पूरी तरह से नेचुरल है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। जानिए इस घरेलू उपाय के बारें में।
सामग्री
- गेंहू का आटा
- दूध
- कस्तूरी मंजल(Kasturi Manjal)
ऐसे बनाएं ये स्पेशल पेस्ट
सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें एक चम्मच गेंहू का आटा डालें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच दूध और एक चुटकी कस्तूरी मंजल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका पेस्ट बनकर तैयार हो गया है।
ऐसे करें इस्तेमाल
इसे इफेक्टेड एरिया में मोटी परत लगाएं। इसे सुखने दें। सुख जाने के बाद हेयर ग्रोथ के अपोजिट निकाल लें।इसे सप्ताह में एक बार य़ूज करें। इससे बिना दर्द आसानी से अनचाहे बालों से निजात पा सकते है।