नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और नवाब सैफ अली खान का गुरुवार को 48वां जन्मदिन मनाया। बुधवार देर रात सैफ अली खान के घर पर ग्रांड पार्टी रखी गई। जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। इस पार्टी में तैमूर नहीं नजर आएं, लेकिन उनकी पहली पत्नी के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान नजर आएं। जिसमें हर किसी से जमकर इंजॉय किया।
Related Stories
इस खास मौके में करीना कपूर ने ब्लैक कलर के टॉप के साथ पैंट में नजर आईं। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। (Happy B'day: देर रात सेलिब्रेट किया गया सैफ अली खान का जन्मदिन, Inside Pics आईं सामने )
वहीं करिश्मा कपूर ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आईं। ब्लू कलर की इस ड्रेस के साथ करिश्मा कपूर ने ग्रीन कलर के सैंडल और पिंक कलर की लिपस्टिक में नजर आईं।

करिश्मा कपूर ने ये ड्रेस Net A porter ब्रांड से खरीदी। इस ड्रेस की कीमत $330.00 यानी कि करीब 23 हजार रुपए है। वहीं कुछ वेबसाइड में इसमें ऑफर चल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत $132.00 यानी कि करीब 9 हजार रुपए है।
फिल्मों से दूर करिश्मा कपूर एक वेब सीरीज के द्वारा फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं।
मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि करिश्मा ने एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी के साथ वेब सीरीज साइन की है। स्क्रिप्ट और डेट फाइनल हो चुकी है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी। उल्लेखनीय है कि करिश्मा आखिरी बार 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' में दिखी थीं। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।