नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर खानदान की लाड़ली करिश्मा कपूर का आज 44वां जन्मदिन हैं और इस साल अपने बर्थ डे को खास बनाने के लिए वह अपना जन्मदिन अपनी गर्लगैंग के साथ लंदन में मनाने गई थीं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की हैं।
Related Stories
करिश्मा के बर्थ डे सेलीब्रेशन में करीना कपूर, सोनम कपूर, आनंद अहूजा के अलावा नताशा पूनावाला और उनके दोनों बच्चें नजर आएं। सभी ने खूब मस्ती की।
इस खास मौके में करिश्मा कपूर ने फ्लोवर पैटर्न की ड्रेस पहनी हुई थी। जो कि अमेरिकन ब्रांड Claudie pierlot के समर कलेक्शन 2018 से है।

अगर आप भी इसे अपने वार्डरोब में इसे शामिल करना चाहती है तो इसके लिए बस आपको 25,940 रुपए चुकाने होगे। जो कि Buyma की वेबसाइट में आपको आसानी से मिल जाएगी।

वहीं करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने अपनी बहन के बर्थडे पर ब्लैक कलर की फ्लॉवर ड्रेस के साछ स्नीकर्स पहने हुए थे। जो कि उनपर काफी जंच रहे थे।
करीना कपूर ने यह स्नीकर्स Chloe ब्रांड के पहने थे। जिनकी कीमत US$ 586 यानी कि करीब 39,927 रुपए है।