1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोशल मीडिया पर छा गया सारा अली खान का पिंक साड़ी लुक, हर तस्वीर पर थम जाएगी नजर

सोशल मीडिया पर छा गया सारा अली खान का पिंक साड़ी लुक, हर तस्वीर पर थम जाएगी नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 10:13 pm IST

सारा ने सोशल मीडिया पर साड़ी के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा। तस्वीरों में देखिए सारा अली खान का 'साड़ी वाला लव'।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हमेशा ट्रेंड में बना रहता है। इसे पहनने का स्टाइल और तरीका भले ही सबका अलग हो सकता है लेकिन ये कभी भी ओल्ड फैशन की गिनती में नहीं आता। खास बात है कि आम हो या फिर खास कोई भी जब साड़ी को अच्छे ढंग से कैरी करता है तो लोगों की नजरें उन पर टिक ही जाती हैं। ऐसा ही कुछ सारा अली खान के साथ हुआ है। सारा ने सोशल मीडिया पर साड़ी के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा। तस्वीरों में देखिए सारा अली खान का 'साड़ी वाला लव'।

सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्ट्राग्राम पर गुलाबी रंग की साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा की अदाएं उनके फैंस का दिल जीत ले गईं जिसके बाद सारा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगीं।

Photos: साड़ी में ग्लैमरस अवतार में दिखीं सपना चौधरी, तस्वीरें वायरल

saraalikhan95
Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95saraalikhan95

इन तस्वीरों में सारा गुलाबी रंग की प्रिन्टेड साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनी हुई हैं। इसके साथ ही साड़ी से कॉम्बिनेशन करते हुई गुलाबी और पीले रंग की चूड़ी, कान में बड़े-बड़े झुमके और ओपन हेयर के साथ बिंदी भी लगाए हुए हैं। सारा का ये लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है।

Sara Ali Khan
Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHANSara Ali Khan

साड़ी पहनकर सारा ने अलग-अलग पोज दिए हैं जिसे देखकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। किसी तस्वीर में सारा अपने झुमकों को ठीक करते हुए दिखाई दीं, वहीं एक तस्वीर में पिलर के पीछे खिलखिलाती हुई दिखीं।

Sara Ali Khan
Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95Sara Ali Khan

सारा के इस 'साड़ी लव' के अलावा उनका कैप्शन भी लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है। सारा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'क्योंकि महिलाएं साड़ी में हमेशा प्यारी लगती हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के सीक्वेल में नजर आई थीं। फिलहाल सारा अक्षय कुमार के साथ 'अतरंगी रे फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल