1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Photos: साड़ी में ग्लैमरस अवतार में दिखीं सपना चौधरी, तस्वीरें वायरल

Photos: साड़ी में ग्लैमरस अवतार में दिखीं सपना चौधरी, तस्वीरें वायरल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2021 11:45 pm IST,  Updated : Sep 24, 2021 11:45 pm IST

हरियाणा की डांसिंग स्टार सपना चौधरी अपने डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। साथ ही वो स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं।

sapna choudhary- India TV Hindi
सपना चौधरी  Image Source : INSTAGRAM/ ITSSAPNACHOUDHARY

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रे़डिशनल लोगों को उनका हर एक लुक काफी पसंद आता है। सपना बहुत ही कॉन्फिडेंस और के साथ साड़ी कैरी करती हैं। उनकी साड़ी के लुक स्टाइलिश और बेहरीन होते हैं।   ​

आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को दूर करने में मदद करेगी हल्दी, रात को सोने से पहले ऐसे करें इस्तेमाल

अब एक सपना की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सपना व्हाइट और ऑरंज कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। ये फोटोशूट उन्होंने बीच सड़क पर करवाई जिसमें अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। 

स्टोन वर्क की इस साड़ी के साथ सपना ने मैचिंग चूड़ियां भी पहनी हैं। ये पुरानी तस्वीर दोबारा वायरल हो रही है, जिसमें उनके देसी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

सपना नए-नए गाने के वीडियो बनाकर दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘बाबा जी, बाबा जी' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी गानों पर स्टेज शोज कर की थी। इसके बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती गईं। उन्‍होंने बिग बॉस 11 में भी हिस्‍सा लिया था, जिसके बाद वो काफी ज्यादा पॉपुलर हो गईं। सपना चौधरी ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म को तो बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिली लेकिन इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

चेहरे से सनटैन हटाने के लिए अपनाएं ये 4 होममेड फेसपैक, लौट आएगा ग्लो

चेहरे की स्किन से गंदगी साफ कर नैचुरल चमक लाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, आज ही करें ट्राई

जेनेलिया डिसूजा लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, फैंस बोले- 'अद्भुत'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल