1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सारा अली खान की इन खूबसूरत ड्रेसेज को फरवरी के रोमांटिक महीने में आप भी कर सकती हैं ट्राई

सारा अली खान की इन खूबसूरत ड्रेसेज को फरवरी के रोमांटिक महीने में आप भी कर सकती हैं ट्राई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 12:42 pm IST

फिल्मों के अलावा सारा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट, सारा हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान लेटेस्ट न्यूज  

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन संग उनकी फिल्म 'लव आज कल 2' इसी महीने की 14 तारीख को रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों स्टार्स मूवी के प्रमोशन में जोरशोर से जुटे हुए हैं। फिल्मों के अलावा सारा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट, सारा हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं। ऐसे में आप भी उनके लुक को फरवरी के रोमांटिक महीने में कॉपी कर सकती हैं। 

सारा अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की। वे अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष के साथ 'अतरंगी रे' मूवी में काम करेंगी। इस दौरान सारा पीले रंग के सूट में नज़र आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सारा ने हरे रंग के हैवी ईयरिंग्स पहने और छोटी-सी बिंदी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। इस लुक को किसी भी पार्टी में कॉपी कर सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी से जानें कैसे बनाएं घर में टेस्टी सरसों का साग, शेयर की इंस्टाग्राम पर रेसिपी

सारा ने हल्के गुलाबी कलर का शरारा पहना, जिस पर हल्के पीले, गुलाबी और हरे रंग का फ्लोरल प्रिंट है। उन्होंने कानों में इसी कलर का लाइट वेट ईयरिंग्स पहना और लुक को खुले बालों के साथ कंप्लीट किया। 

'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली सारा अली खान अक्सर ट्रेडिशनल कपड़ों में नज़र आती हैं। हाल ही में उन्होंने सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन वाला सिंपल-सा सूट पहना। उन्होंने न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ हल्के ग्रीन कलर का हैवी ईयरिंग्स कैरी किया। इस लुक में वो बहुत प्यारी लगीं।

पीले कलर के राजस्थानी लुक वाले सूट में सारा का लुक बेहद खूबसूरत है। इसमें मल्टीकलर धागों से मिरर वर्क किया गया है। सारा ने कानों में फ्लोरल डिजाइन वाला हल्के वेट का ईयरिंग पहना है और बालों को साइड पार्टिशन कर खुला छोड़ दिया है।

कुछ दिनों पहले सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर वेकेशन की फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो हल्के गुलाबी कलर के सिंपल चिकन की कढ़ाई वाला शरारा सूट पहना था। इस लुक को आप कहीं भी कैरी कर सकती हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल