1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लैक्मे फैशन वीक 2015: जावेद की पंक्तियों पर शबाना की रैंप वॉक

लैक्मे फैशन वीक 2015: जावेद की पंक्तियों पर शबाना की रैंप वॉक

 Written By: IANS
 Published : Mar 24, 2015 12:41 am IST,  Updated : Mar 24, 2015 04:43 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने यहां रविवार को लैक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2015 में अपने गीतकार पति जावेद अख्तर द्वारा गुनगुनाई पंक्तियों पर रैंप वॉक कर शो में चार चांद लगा दिए।

- India TV Hindi

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने यहां रविवार को लैक्मे फैशन वीक समर-रिजॉर्ट 2015 में अपने गीतकार पति जावेद अख्तर द्वारा गुनगुनाई पंक्तियों पर रैंप वॉक कर शो में चार चांद लगा दिए। अभिनेत्री-फैशन डिजाइनर मंदिरा बेदी द्वारा डिजाइन की गई लाल साड़ी और फिरोजी नीले ब्लाउज में रैंप पर उतरीं शबाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मंदिरा की यह बनारसी साड़ी वाराणसी में बनाई गई थी। यह प्राचीन बुनाई और आधुनिक डिजाइन का समन्वय थी।

मंदिरा ने अपने फैशन शो की शुरुआत सफेद और गुलाबी बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी के साथ की। इसके बाद सुनहरी, पीली, गुलाबी, मैजंटा और संतरी रंगों की मिली-जुली साड़ियों की बारी आई।

लैक्मे फैशन वीक के शुरुआती शो में मंदिरा के अलावा आरती विजय गुप्ता की परिधान श्रंखला भी देखने को मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल