1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनी मम्मी गौरी संग पार्टी करती दिखीं सुहाना, जानें कहां थी यह पार्टी

अपनी मम्मी गौरी संग पार्टी करती दिखीं सुहाना, जानें कहां थी यह पार्टी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Dec 23, 2017 05:03 pm IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना एक बार फिर अपनी हॉट ड्रेस की वजह से सुर्खियों में है। सुहाना की ये बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज में वे ब्लैक हॉट पेंट, ऑफ शोल्डर टॉप एंड हाई हील्स में काफी स्टनिंग लुक में दिखी।

suhana khan- India TV Hindi
suhana khan

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना एक बार फिर अपनी हॉट ड्रेस की वजह से सुर्खियों में है। सुहाना की ये बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज में वे ब्लैक हॉट पेंट, ऑफ शोल्डर टॉप एंड हाई हील्स में काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।

सुहाना की ये हॉट फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फोटो में सुहाना अपनी  मम्मी गौरी खान के साथ नजर आईं। सुहाना इस फोटो में अपनी मां गौरी खान के साथ काफी हॉट अवतार में दिखी।

suhana
suhana

बता दें कि इस फोटो में गौरी ब्लैक रिप्ड जींस, व्हाइट एंड रेड ब्लेजर के साथ पोल्का प्रिंट वालीं सेंडल में नजर आ रही थी। मां-बेटी की ये फोटोज दिल्ली के Cirque Le Soir क्लब की है। जहां दोनों पार्टी के लिए पहुंची थीं।

बॉलीवुड में जल्द डेब्यू कर सकती सुहाना

सैफ अली खान की बेटी सारा और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की तरह सुहाना खान को लेकर भी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रख सकती हैं।

shah rukh khan
shah rukh khan

कुछ टाइम पहले ही शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था, "सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती है। मैंने उसके अंदर वो जज्बा देखा है।" "वो स्टेज पर काफी अच्छा परफॉर्मेंस करती है। मैंने उसकी परफॉर्मेंस देखी है। वे सिनेमा की फैन है और इंडस्ट्री में आना चाहती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल