1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'Bigg Boss 14' से पहले छा गया शहनाज कौर गिल का ट्रांसफॉर्मेशन, 5 तस्वीरों में देखिए बदला हुआ अंदाज

'Bigg Boss 14' से पहले छा गया शहनाज कौर गिल का ट्रांसफॉर्मेशन, 5 तस्वीरों में देखिए बदला हुआ अंदाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 09:12 pm IST

'बिग बॉस 14' को हिट कराने के लिए मेकर्स ने एक बार फिर से सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को प्रमोशन के लिए मैदान में उतार दिया है। इस बीच शहनाज भी सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें साझा कर रही हैं जिसमें उन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि शहनाज सही में बदल चुकी हैं।

Shehnaaz Kaur Gill- India TV Hindi
Shehnaaz Kaur Gill Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNT

'बिग बॉस सीजन 13' में शहनाज कौर गिल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शहनाज का बातचीत करने का तरीका हो या फिर उनका भोलापन। उनका हर अंदाज फैंस के दिल में उतर जाता है। शहनाज एक बार फिर से सुर्खियां में हैं जिसकी वजह एक तो उनके लुक में बदलाव और दूसरा 'बिग बॉस 14' है। 'बिग बॉस 14' को हिट कराने के लिए मेकर्स ने एक बार फिर से सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को प्रमोशन के लिए मैदान में उतार दिया है। इस बीच शहनाज भी सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें साझा कर रही हैं जिसमें उन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि शहनाज सही में बदल चुकी हैं। 

अब जरा शहनाज कौर गिल की इस तस्वीर को देखिए। शहनाज ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में शहनाज का लुक लोगों को खूब भाया। इस तस्वीर में शहनाज मल्टीकलर का ड्रेस पहना हुआ है। साथ ही बड़े बड़े झुमके पहने हुए हैं। शहनाज का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

दुल्हन के लिबास में नजर आईं जाह्नवी कपूर, घूंघट ओढ़ लग रहीं बेहद खूबसूरत

अब जरा शहनाज की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में शहनाज बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इसमें शहनाज मरून रंग की ड्रेस पहने हुए हैं साथ ही नीले रंग के गॉगल्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। शहनाज की इस तस्वीर को कोई भी एक झलक देखेगा तो उन्हें पहचान भी नहीं पाएगा।

शहनाज कौर गिल का ये लुक भी उनके फैंस को खूब पसंद आया। डेनिम कपड़े की शर्ट और गले में हैवी नेकलेस शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

Bigg Boss 14 के लेटेस्ट प्रोमो के बाद हिना खान ने शेयर ही ग्लैमरस तस्वीरें, पाउट करते हुए आईं नजर

शहनाज बिग बॉस के दौरान से ही चर्चा में रहीं। शो के बाद से शहनाज के लुक में काफी बदलाव आया जो उनके फैंस को और भी क्रेजी कर रहा है। अब जरा शहनाज की इस तस्वीर को ही देखिए। इस तस्वीर में शहनाज ने वनपीस के साथ लाइट मेकअप किया हुआ है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

बीते कुछ दिनों से शहनाज अपने वजन को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 'बिग बॉस' के दौरान शहनाज का उनके वजन को लेकर कई कंटेस्टेंट्स ने खूब मजाक उड़ाया लेकिन शहनाज ने अब अपना वजन 12 किलो तक कम कर लिया है। वो भी महज 6 महीनों में। शहनाज के इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हर कोई हैरान है। साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल