1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्लोइंग स्किन के लिए अनार में मिलाएं ये 1 खास चीज, मिलेगा बेदाग चेहरा

ग्लोइंग स्किन के लिए अनार में मिलाएं ये 1 खास चीज, मिलेगा बेदाग चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2021 07:37 am IST,  Updated : Oct 28, 2021 09:56 am IST

ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाने के लिए उसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप चाहे तो इस तरह से अनार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Instant skin brightening with anar or Pomegranate multani mitti  - India TV Hindi
Instant skin brightening with anar or Pomegranate multani mitti   Image Source : FREEPIK.COM

अनार सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका रस विटामिन सी से भरपूर होने के कारण ये पोर्स को खोलने में मदद करता है और चेहरे के प्राकृतिक तेलों को बरकरार रखता है। अनार स्किन में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे आपकी स्किन की लचक बढ़ती है और स्किन टाइट होती है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते है। जानिए कैसे करें स्किन में अनार का इस्तेमाल।

मुल्तानी मिट्टी एक बेस्ट क्लींजर है और यह एक्टिव तरीके से स्किन से तेल और अशुद्धियों को हटाने में मदद करती है, जिससे आपकी स्किन में ग्लो आता है। मुल्तानी मिट्टी स्किन को एक्सफोलिएट, क्लीन प्यूरिफाई और नॉरिश कर सकती है।  इसके साथ ही यह डार्क स्पॉट्स को कम करने के साथ झाईयां, पिंपल, झुर्रियों आदि को भी कर कर देती है। 

फेसपैक बनाने के लिए सामग्री

  1. 2 चम्मच अनार का रस
  2. एक टीस्पून मुल्तानी मिट्टी

Instant skin brightening with anar or Pomegranate multani mitti
Image Source : FREEPIK.COMInstant skin brightening with anar or Pomegranate multani mitti  

चेहरे पर ऐसे लगाएं ये फेसपैक

सबसे पहले अनार को छिलकर उसके दानों से जूस बना लें। अब एक बाउल में दोनों चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पतला पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हैं तो थोड़ा सा और अनार का रस मिला सकते हैं। अब इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। साफ चेहरे में ब्रश की मदद से इसे लगा लें और करीब 10-15 मिनट लगा रहने के बाद नार्मल पानी से धो लें।

आप चाहे तो अनार के रस में मुल्तानी मिट्टी के बजाय दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन में निखार आने के साथ स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे किसी पेशेवर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल