1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐसा नेकलेस जो करेगा महिलाओं की सुरक्षा, जानिए ऐसा क्या है इसमें खास

ऐसा नेकलेस जो करेगा महिलाओं की सुरक्षा, जानिए ऐसा क्या है इसमें खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2018 09:12 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 09:12 pm IST

महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक ऐसा गैजेट बनाया गया है जो महिलाओं के लिए आभूषण की तरह काम तो करेगा ही, साथ ही उन्हें सुरक्षित भी रखेगा। जानिए इसमें क्या है खास और कैसे करेगा ये काम...

neckles with womens safety device- India TV Hindi
neckles with womens safety device

(Reported By: Gonika Arora): महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक ऐसा गैजेट बनाया गया है जो महिलाओं के लिए आभूषण की तरह काम तो करेगा ही, साथ ही उन्हें सुरक्षित भी रखेगा। फिनिक्स की टेक्नोलॉजी डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी एवनेट ने एमबटेक इन्नोवा के साथ मिलकर एक इस गैजेट को बनाया है। जानिए क्या है इसमें खास।

क्या खास है इस नेकलेस पर

ये नेकलेस देखने में एक आम नैकलेस की तरह लगेगा लेकिन इसके अंदर फिट डिवाइस महिलाओं को उन लोगों से बचाएगी जो उनसे छेड़छाड़ करते हैं या बदसलूकी करते हैं। ये गैजेट सिर्फ नेकलेस ही नहीं बल्कि घड़ी के रूप में भी उपलब्ध है। हालांकि कम्पनी इसे कम कीमत में भी बनाने पर विचार कर रही है। नेकलेस रूपी इस गैजेट में दो तरह की बैटरी का इस्तेमाल होता है। एक बैटरी चार्जएबल है जो कि एक बार चार्ज करने पर 3-4 दिन चलेगी। वहीं दूसरी बैटरी कॉइन सेल बैटरी है जो कि दस दिन तक चलती है, जिसके बाद इसे बदलना होगा। कम्पनी के मुताबिक अब तक इस गैजेट के 12000 पीस बिक चुके हैं और जिन महिलाओं ने इसका इस्तेमाल किया है उनकी तरफ से पॉजिटिव फीडबैक मिला है।  

ऐसे करेगा काम
ये गैजेट एक ऐप के ज़रिए काम करता है। IVY नाम की इस ऐप को आप अपने फ़ोन में डाउनलोड कर ब्लूटूथ के ज़रिए इस डिवाइस को मोबाइल फ़ोन से कनेक्ट करें। अगर कोई महिला किसी मुसीबत में है तो इस डिवाइस पर दिए गए बटन को एक बार दबाने से एसओएस में सेव किये गए तीन कॉन्टेक्ट्स के पास मिस्ड कॉल ओर अलर्ट मैसेज चला जाएगा। बटन को दो बार दबाने से डिवाइस में ऊंची आवाज में एक अलार्म बजेगा जो आस-पास के लोगों को सचेत कर देगा। वहीं तीन बार बटन को दबाने से पीसीआर के पास कॉल चला जाएगा(इस फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल