1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sonam Kapoor Wedding: डिजायनर्स से किया खुलासा, पूरे 18 महीने तैयार हुआ सोनम कपूर के संगीत का लंहगा

Sonam Kapoor Wedding: डिजायनर्स से किया खुलासा, पूरे 18 महीने तैयार हुआ सोनम कपूर के संगीत का लंहगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 07:24 am IST,  Updated : May 08, 2018 07:25 am IST

सोनम ने अपनी संगीत सेरेमनी में आइवरी कलर के साथ गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाले लहंगे में पहना। जिसमें किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। जानइए यह ड्रेस क्यों है खास...

sonam kapoor anand ahuja wedding- India TV Hindi
sonnam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फेसम और स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। आज यानी कि 8 मई को वह अपने करीबी दोस्त आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है।

सोनम उन अभिनेत्रियों में शामिल है। जिन्होंने बेहतरीन फिल्में देने के साथ-साथ अपने स्टाइल से लोगों को आकर्षित किया। सोनम अपनी ड्रेसेस और स्टाइल के लिए जानी जाती है और अब तो उनकी शादी हो रही हैं। जिंदगी के सबसे जरुरी दिन में वह सबसे अलग और उनकी ड्रेस में कुछ अलग न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। 7 मई को सोनम की संगीत सेरेमनी हुई। अपने इस वेडिंग फंक्शन में उन्होंने जो ड्रेस पहनी वह खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद खास है।

सोनम ने अपनी संगीत सेरेमनी में आइवरी कलर के साथ गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाले लहंगे में पहना। जिसमें किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

आपको बता दें कि इस ड्रेस को डिजायन अबु जानी और संदीप खोसला है। इन्होंने एक मैगजीन को बताया कि सोनम की इस सिल्वर और गोल्ड ड्रेस को बनाने में पूरे 18 माह लगे है। जी हां सोनम ने इस लहंगा का आर्डर 2 साल पहले ही दे दिया था।

डिजायनर्स ने कहा कि यह उनकी सबसे पसंदीद फेवरेट है और यह एक फैंटसी पीस है। जो कि शुभ अवसर पर सोनम पर बखूबी जच रहा है।

इसके अलावा सोनम के होने वाले पति आनंद अहूजा का किचनकारी वाले कुर्ते को अबु जानी-संदीप खोसला ने ही डिजायन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल