1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर के हाथों में रची मेंहदी, यह खास डिजाइन आप भी कर सकते हैं फॉलो

सोनम कपूर के हाथों में रची मेंहदी, यह खास डिजाइन आप भी कर सकते हैं फॉलो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 03:56 pm IST,  Updated : May 07, 2018 03:58 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कल यानि 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी की अटकलें तो काफी टाइम से लगाई जा रही थी लेकिन अब यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि सोनम और आनंद के परिवारों ने दोनों की शादी के लिए 8 मई का दिन चुन लिया है।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कल यानि 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी की अटकलें तो काफी टाइम से लगाई जा रही थी लेकिन अब यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि सोनम और आनंद के परिवारों ने दोनों की शादी के लिए 8 मई का दिन चुन लिया है। आपको बता दें कि शनिवार को सोनम कपूर के घर मेहंदी की रस्म पूरी हो गई है। सोनम कपूर की मेहंदी की रस्म के लिए वीना को अपॉइंट किया गया । बता दें, वीना को बॉलीवुड में मेहंदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। 

सोनम ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए हरे रंग के कपड़े पहनने की जगह ट्रेंड से हटकर पिंक रंग के कपड़े पहने। इस फोटो में होने वाली दुल्हनिया सोनम कपूर काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस इंवेट से दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ गया है। आइए देखते है बॉलीवुड की इस फैशन दीवा ने अपने इस खास दिन को कैसे और खास बनाया। 

सोनम और आनंद अपनी मेहंदी सेरेमनी में फिल्म 'रेस 2' के गाने 'लत लग गई' पर थिरकते हुए नजर आएं। अगर आप भी जल्द शादी करने जा रही हैं तो सोनम के आउट फिट से लेकर उनके हाथों पर लगी मेहंदी तक आप उनसे कई महत्वपूर्ण टिप्स ले सकती हैं।

सोनम की शादी को प्राइवेट सेरेमनी बताया जा रहा था लेकिन अब ये फंक्शन पब्लिक हो गया है । सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं । आइए आपको दिखाते हैं सोनम कपूर के हाथों पर लगी मेहंदी का यह खास डिजाइन। 

सोनम के करीबी दोस्त करण जौहर ने दुल्हन को गिफ्ट देने की तैयारी भी कर ली है । करण ने ज्वैलरी से लेकर साड़ी और मिठाई तक गिफ्ट में देने का फैसला किया है । पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक सोर्स ने करण जौहर के गिफ्ट की सारी डिटेल दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल