1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सोनम कपूर का Pre-Wedding डाइट और वर्कआउट आया सामने, आप भी कर सकते है फॉलो

सोनम कपूर का Pre-Wedding डाइट और वर्कआउट आया सामने, आप भी कर सकते है फॉलो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 01:54 pm IST,  Updated : May 07, 2018 01:54 pm IST

सोनम की शादी होने वाली है। इसलिए वह अपनी फिटनेस में ज्यादा ध्यान दे रही हैं। हाल में ही उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुए थे। इस बारें में उनकी फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि वह शादी के दौरान खुद को फिट रखने के लिए पिलेट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। जानिए पूरी डाइट...

Sonam kapoor marriage- India TV Hindi
Sonam kapoor

हेल्थ डेस्क: कल यानी कि 8 मई को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर रही हैं। आपको बता दें कि सोनम अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं।

सोनम की शादी होने वाली है। इसलिए वह अपनी फिटनेस में ज्यादा ध्यान दे रही हैं। हाल में ही उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुए थे। इस बारें में उनकी फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि वह शादी के दौरान खुद को फिट रखने के लिए पिलेट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

शादी के कारण रुटीन ज्यादा टाइट है। इस कारण वह जिम में आकर नहीं बल्कि घर पर ही रोजाना एक्सरसाइज कर रही हैं। जिसमें वह कार्डियों, पिलेट्स सहित कई और एक्सरसाइज में पसीना बहा रही हैं।

एक्सरसाइज

सोनम अपनी शादी के कारण रोजाना 45 मिनट पिलेट्स 45 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं।

सोनम सबसे ज्यादा पिलेट्स पर ध्यान दे रही हैं क्योंकि इससे मसल्स मजबूत होती है। इसके साथ ही बॉडी का बैलेंस बनता है और दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते है। इसके साथ ही तनाव मुक्त रहने के लिए रोजाना रनिंग कर रही हैं।

डाइट
ब्रेकफास्ट: ताजे फल, एवोकोडा और टोस्ट और फलों का जूस ले रही हैं।

लंच: प्रोटीन वाली ऑयली फ्री सब्जी, दाल और चावल
स्नैक्स: मखाना, फल और नट्स
डिनर: सोनम 6 बजे डिनर कर लेती हैं। जिसमें वह सलाद, मछली, उबली हुई सब्जियां लेती हैं। अगर उनको भूख लगती है तो वह वेजिटेबल सूप या फिर जूस लेती हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल