1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sonam Kapoor Wedding: मेहंदी में पिंक शरारा, ऑफ वाइट लहंगा और गोल्डन ब्लाउज में सोनम कपूर लग रही थी अप्सरा

Sonam Kapoor Wedding: मेहंदी में पिंक शरारा, ऑफ वाइट लहंगा और गोल्डन ब्लाउज में सोनम कपूर लग रही थी अप्सरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 06:28 pm IST,  Updated : May 07, 2018 06:28 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रोस सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ कल यानि 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएगी। आपको बता दें कि शादी से जुड़ी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। 

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रोस सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ कल यानि 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएगी। आपको बता दें कि शादी से जुड़ी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। अपनी ड्रेस को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाली सोनम कपूर मेहंदी के फंक्‍शन में जहां सोनम कपूर गुलाबी शरारा में दमकीं तो संगीत पर सफेद और गोल्‍डन वर्क के लहंगे में उनका रॉयल लुक सामने आया। इस ड्रेस में सोनम कपूर इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि पूरी शाम आनंद आहूजा उन पर से नजर नहीं हटा पाएंगे। 

ड्रेसेज को लेकर मशहूर सोनम कपूर की शादी की खबर जब से मिली है, दुनिया की नजरें इस पर थीं कि वह अपने फंक्‍शंस में क्‍या पहनेंगी। मेहंदी में गुलाबी शरारा  पहनने के बाद संगीत को लेकर भी सुगबुगाहट थी। अब सोनम कपूर की तस्‍वीरें सामने आ गई हैं कि वह अपनी शादी के संगीत पर सफेद लहंगे में पहुंची हैं।

इस कलर को उन्‍होंने इस फंक्‍शन का ड्रेस कोड भी बनाया था। वैसे गोल्‍डन वर्क वाली इस ड्रेस में सोनम कपूर किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रहीं। बता दें कि ये ड्रेस सोनम कपूर के लिए डिजाइनर जोड़ी अबू जानी - संदीप खोसला ने डिजाइन क‍िया है। पिछले दिनों संदीप के फैमिली फंक्‍शन में सोनम पहुंची भी थीं।

वैसे ये डिजाइनर जोड़ी बच्‍चन फैमिली के भी काफी करीब है और बच्‍चन बहू यानी ऐश्‍वर्या राय भी उनकी क्रिएशंस को अक्‍सर इंड‍ियन फंक्‍शंस पर कैरी करती हैं। सोनम कपूर ने हैवी चोली वाला लहंगा पहना है और इसके साथ बड़े झुमके और चोकर नेकलेस कैरी किया है। साथ ही मांग टीका भी लगाया है जो झुमकों की तरह भारी है और चौड़ा भी है। वहीं बाकी लुक सोनम कपूर ने लाइट रखा है। 

बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधेंगे। इनकी शादी सिख परंपरा के अनुसार होगी। इसके बाद शाम को ही मुंबई में रिसेप्‍शन रखा जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के जाने माने सितारे आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल