1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक, गाउन या लहंगा किसी भी अवतार में सोनम कपूर की स्टाइल है सबसे अलग, देखें तस्वीरें

फ्लोरल प्रिंट फ्रॉक, गाउन या लहंगा किसी भी अवतार में सोनम कपूर की स्टाइल है सबसे अलग, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 07:13 am IST,  Updated : Oct 09, 2018 07:19 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्में उतनी नहीं चली लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्में उतनी नहीं चली लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको सोनम के ड्रेसिंग स्टाइल से जुड़ी खासियत का जिक्र करेंगे। सोनम की ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो सोनम किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। ये सिर्फ कहने की बात नहीं है आप सोनम को किसी भी ड्रेस में देखें फ्रॉक, गाउन, लहंगा या कोट पैंट, वन पीस की क्यों न हो सोनम का ड्रेसिंग सेंस उन्हें दूसरी एक्ट्रेस से काफी अलग करता है। हाल ही में सोनम कपूर की फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहने फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कई लोगों ने उस फोटो पर कमेंट करते हुए उन्हें बार्बी डॉल तक कह दिया।

सोनम कूपर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा स्टाइलिश एक्ट्रेस है। सोनम कपूर की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती है। उनके सेक्सी फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है, तो वहीं सोनम कपूर के ड्रेसिंग स्टाइल को भी काफी कॉपी किया जाता है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है।

सोनम ने सोशल मीडिया पर पिकं और ब्लैक कलर की खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सोनम कपूर अपने स्टाइल के साथ साथ अपने बेबाक बोल के लिए भी जानी जाती है। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। इसी साल सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। सोनम कपूर की शादी ने भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटौरी थी।

सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म साविरया से की है। अपनी डेब्यू फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थी। सोनम की पहली फिल्म पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन फिल्म नीरजा में सोनम कपूर के काम को काफी पसंद किया था, फिल्म में सोनम कपूर ने शानदार एक्टिंग भी की थी तो वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी धमाल मचाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल