1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'द जोया फैक्टर' का असर, सोनम कपूर को अपने लुक पर एक्सपेरिंमेट करना पड़ा भारी, फैंस ने दे डाली ये सलाह

'द जोया फैक्टर' का असर, सोनम कपूर को अपने लुक पर एक्सपेरिंमेट करना पड़ा भारी, फैंस ने दे डाली ये सलाह

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 30, 2018 12:47 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 12:47 pm IST

सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'द जोया फैक्टर' में बिजी है। इस फिल्म के लिए सोनम से अपना मेकओवर किया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : RHEA KAPOOR INSTRAGRAM

नई दिल्ली: सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'द जोया फैक्टर' में बिजी है। इस फिल्म के लिए सोनम से अपना मेकओवर किया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जी हां सोनम ने अपने बाल स्ट्रेट से कर्ली करा लिया है। इस फिल्म में वह घुंघराले बालों में दिखाई देगीं। इतना ही नहीं सोनम एक कारण से ज्यादा सुर्खियों में आ रही हैं। वो है उनका लुक।

हम सब ये अच्छी तरह से जानते है कि फैशनीस्ता सोनम कपूर अपने स्टाइल को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती है। कुछ लुक्स उनपर काफी अच्छे लते है तो कुछ लुक में वह ट्रोल हो जाती है। सोनम का एक ऐसा ही लुक सामने आया है। जिसमें वह कोट-पैंट में नजर आ रही है। ('स्त्री' रिलीज होने से पहले श्रद्धा कपूर का दिखा हॉट अंदाज, ब्लैक ड्रेस पहन ढाया कहर )

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

सोनम इस लुक में इतना ज्यादा ट्रोल हो चुकी है कि अर्जुन कपूर ने भी मजाक उड़ा दिया है। जी हां अजुर्न कपूर ने सोनम के इस तस्वीर में कमेंट किया कि 'मेरा सूट वापस कर दो'। (एयरपोर्ट पर सोनम , अनुष्का, जैकलीन सहित ये सेलेब्स स्टाइलिश अंदाज में आएं नजर )

अब सोनम के लुक की बात करें तो उन्होंने रस्ट कलर का कोट के अंदर लाइट व्हाइट  कलर की टी शर्ट के साथ ब्राइन कलर के पैंट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए कली हेयर के साथ लाइट पिंक लिपस्टिक और स्मोकी आइज में नजर आईं। इसके साथ ही कानों में सिल्वर कलर के ईयररिंग्स पहने हुए थे।

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

सोनम का ये लुक फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। किसी ने कमेंट किया 'खोदा पहाड़ निकली जोया'। किसी ने तो सोनम की बहन रिया को सलाह दी कि सोनम को Frieda kahlo की तरह स्टाइल करों। वो काफी खूबसूरत नजर आएगी।

Sonam Kapoor kiran rao
Sonam Kapoor kiran rao

आपको बता दें कि सोनम इस लुक में 3rd edition of Jio MAMI with Star Word to Screen Market 2018 के वेलकम डिनर में गई हुई थीं। जिसमें उनके साथ अनुपमा चोपड़ा और किरण रॉव भी मौजूद थी।

जानिए सोनम कपूर और अन्य अभिनेताओं को कौन सी पिल्म कब हो रही है रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल