1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर सोनम कपूर ने किया फैशन को लेकर नया एक्सपेरिमेंट, खुद ही देखें तस्वीरें

एक बार फिर सोनम कपूर ने किया फैशन को लेकर नया एक्सपेरिमेंट, खुद ही देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2018 12:54 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 12:54 pm IST

फैशनिस्ता सोनम कपूर को आज के समय में हर लड़की फॉलो करना चाहती है। अब एयरपोर्ट में सोनम बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आईं। जी हां जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि सोनम फैशन में एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती है।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: फैशन के दौर बदलने वाली एक ही डीवा को केडिट जाता है। जिसके फैशन को पूरा देश देखता है। वो है सोनम कपूर। सावरिया से लेकर वीरे दी वेडिंग तक सोनम ने कई फैशन ट्रेंड को लेकर एक्सपेरिमेंट किए। साड़ी, गाउन, टॉप-जींस से लेकर हर फैशन को वह ट्राई कर चुकी हैं। फैशनिस्ता सोनम कपूर को आज के समय में हर लड़की फॉलो करना चाहती है। अब एयरपोर्ट में सोनम बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आईं। जी हां जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि सोनम फैशन में एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती है।

खूबसूरत हिरोइन एयरपोर्ट में वाइब्रेट पर्पल टी के साथ मैचिंग में पर्पल कलर के ही पैंट पहने हुए नजर आईं। उनके पूरे लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक के साथ-साथ कानों में बड़े-बड़े सिल्वर कलर के ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं।

Sonam
Sonam

अपने लुक को पूरा करने के लिए आंखों में ब्लैक कलर के शेड्स और ब्लैक कलर के शूज और इसी रंग का हैंडबैग के साथ नजर आईं। वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।   (एयरपोर्ट पर बियर्ड लुक पर नजर आएं सुनील शेट्टी, उनकी सिंपल टी शर्ट की कीमत हैरान करने वाली)

Anushka
Anushka

अनष्का शर्मा भी स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर नजर आईं। फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए जयपुर गई थी। जहां से वापस आते समय वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। अनुष्का कपूर ने व्हाइट टी शर्ट के साथ वेलवेट पिंक कलर का पैट और पैरो में इसे रंग की स्लीपर पहनी हुई थी। (लाखों के कपड़े पहनकर एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, बैग की कीमत 2 लाख से भी ज्यादा )

Jaqueline Fernandez
Jaqueline Fernandez  

जैकलीन फर्नाडीज अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। उनकी चुलबुली स्माइल का हर कोई दीवाना है। वह एयरपोर्ट पर बेल्वेट महरुन कलर के पैंट के साथ ब्लैक कलर की टीशर्ट में नजर आईं।

Shradha
Shradha

इन दिनों श्रृद्धा अपनी फिल्म 'स्त्री' के प्रमोशन में काफी बिजी है। वह एयरपोर्ट पर फ्लोरल ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आईं। उनका सिंपल लुक हर किसी को पसंद आएगा।

Raveena
Raveena

रवीना टंडन भी ब्लैक ब्यूजी में नजर आईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल