Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'स्वरागिनी' फेम तेजस्वी प्रकाश इन दिनों ग्लैमरस अवतार में आ रही हैं नजर

'स्वरागिनी' फेम तेजस्वी प्रकाश इन दिनों ग्लैमरस अवतार में आ रही हैं नजर

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Aug 18, 2019 11:58 am IST, Updated : Aug 18, 2019 11:58 am IST

अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को 'स्वरागिनी' और 'पहरेदार पिया की' जैसे टेलीविजन शो में ज्यादातर पारंपरिक भारतीय परिधानों में ही देखा गया है।

तेजस्वी प्रकाश- India TV Hindi
तेजस्वी प्रकाश

नई दिल्ली: अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को 'स्वरागिनी' और 'पहरेदार पिया की' जैसे टेलीविजन शो में ज्यादातर पारंपरिक भारतीय परिधानों में ही देखा गया है, लेकिन अब तेजस्वी 'खतरों के खिलाड़ी' के आने वाले सीजन में अपने लुक के साथ एक्सपेरीमेंट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस रियलिटी गेम शो में तेजस्वी वेस्टर्न आउटफिट में नजर आएंगी। अपने इस ट्रांसफॉरमेशन पर तेजस्वी ने कहा, "मैं वेस्टर्न परिधानों में खुद को सहज महसूस करती हूं हालांकि मैंने जो भी कार्यक्रम किए हैं, उनके लिए मुझे भारतीय परिधान पहनने की जरूरत है। हाल ही में मैंने काफी ज्यादा वर्कआउट किया है और मेरी बॉडी पर इसके परिणाम को देखना काफी संतोषदायक है।"

उन्होंने आगे कहा, "जो लोग मुझे देख रहे हैं, उनके सामने इस इंडियन लुक से बाहर आकर बेहद अच्छा लग रहा है, क्योंकि मैं किसी ऐसे में टाइपकास्ट नहीं होना चाहती जो केवल भारतीय किरदार ही करती है।"

तेजस्वी फिलहाल बुल्गारिया में इस स्टंट रियलिटी शो के लिए शूटिंग कर रही हैं।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement