1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Photos: तारा सुतारिया की बहन पिया की तस्वीर देखकर आपके भी उड़ जाएंगे तोते

Photos: तारा सुतारिया की बहन पिया की तस्वीर देखकर आपके भी उड़ जाएंगे तोते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2019 07:26 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 07:26 am IST

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया की बहन पिया सुतारिया की ग्लैमरस फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तारा सुतारिया की बहन...- India TV Hindi
तारा सुतारिया की बहन पिया

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया की बहन पिया सुतारिया की ग्लैमरस फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।फिल्म रिलीज के बाद से ही फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया को खूब सर्च किया जा रहा है और उनसे जुड़ी जानकारी ली जा रही है। तारा के बारे में सर्च करते हुए यह जानकारी सामने आई है कि ये दो बहन है इनकी बहन का नाम पिया सुतारिया है। तारा और पिया ने कई डांस फॉर्म्‍स की ट्रेनिंग ली है। लेकिन तारा का इंट्ररेस्‍ट जहां सिंगिंग में ज्‍यादा है वहीं पिया डांस को लेकर पैशनेट हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया के स्टाइल और फैशन के बारे में तो आप बहुत कुछ जानती होंगी। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं तारा की जुड़वां बहन पिया सुतारिया के बारे में जो तारा से किसी भी मामले में कम नहीं हैं।

पिया सुतारिया टैलेंटेड आर्टिस्ट होने के साथ-साथ ट्रेन्ड बैले डांसर भी हैं। पिया के स्टाइल और फैशन सेंस की बात करें तो वह भी उनके ऐटिट्यूड की तरह हमेशा कूल ही रहता है। अब इस डेनिम शॉर्ट्स और ऑफ शोल्डर वाइट टॉप को ही लीजिए जिसे पिया ने कलरफुल शूज के साथ टीमअप कर पहना है।

मशहूर कोरियॉग्रफर ऐशले लोबो के डांस स्कूल की बैले हेड भी हैं पिया और अक्सर स्टेज परफॉर्मेंस भी देती रहती हैं। ड्रेस कलर के इस वन शोल्डर ईजी-ब्रिजी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं पिया सुतारिया।

पिया को अक्सर कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। डेनिम शॉर्ट्स के साथ ऑरेंज क्रॉप टॉर और डेनिम ओवरसाइज फुल स्लीव्स जैकेट ब्लैक बूट स्टाइल शूज...दोस्तों संग कैजुअल आउटिंग के लिए पिया का यह लुक एकदम परफेक्ट है।

पिया एक फेमस मॉडल भी हैं और ब्यूटी पैजंट की विजेता भी रह चुकी हैं। उन्हें अक्सर फेमस लाइफस्टाइल मैग्जीन्स के पेज पर देखा जा सकता है। ब्लैक कलर की इस कॉर्सेट स्टाइल गाउन में किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं लग रही हैं पिया सुतारिया।

ये भी पढ़ें-

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के साथ वर्कआउट के टाइम दिए ऐसे फनी एक्सप्रेशन, तस्वीरें देखते ही नहीं रोक पाएंगे आप हंसी

करीना कपूर का सामने आया अभी तक का सबसे ज्यादा ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

एक बार फिर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने फैशन सेंस से दी हर किसी को मात, खुद ही देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल