1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आलिया भट्ट ब्लू कलर के ड्रेस में कहर बरपाती आ रही हैं नज़र, उनका लुक देखकर आप हो जाएंगे दीवाने

आलिया भट्ट ब्लू कलर के ड्रेस में कहर बरपाती आ रही हैं नज़र, उनका लुक देखकर आप हो जाएंगे दीवाने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 08:40 pm IST

दोस्त की शादी में मस्ती करते हुए आलिया की ब्लू ड्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखें तस्वीरें।

Alia BHatt- India TV Hindi
Alia BHatt Image Source : INSTRAGRAM

रणबीर कपूर (Ranbir Kpaoor) से अफेयर की खबरों के बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी दोस्त की शादी में दिल्ली पहुंचीं। दोस्त की शादी में मस्ती करते हुए आलिया की ब्लू ड्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद खुश लग रही हैं जिसकी वजह एक तो दोस्त की शादी और दूसरी हाल ही में रिलीज 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलना है।

Alia BHatt
Alia BHatt

आलिया के लेटेस्ट लुक की बात करें तो हर कोई इनके स्टाइल को देखकर इंप्रेस जरुर होगा। फैशनआइकन आलिया भट्ट ब्लू ब्लाउज के साथ शरारा पहने हुए नजर आ रही है। जिसके साथ दुपट्टे को साड़ी के पल्लू की तरह डाला हुआ है। इस लुक में आलिया काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

Alia BHatt
Alia BHatt

आलिया के मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक और मेसी पौनी हेयरस्टाइल के साथ पिंक मांगटीटा और चोकर पहना हुआ है। जो कि एक परफेक्ट लुक मान सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल