1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनी शादी में पहनना चाहती है कुछ यूनिक नोज पिन, तो ट्राई करें ये नोजरिंग्स

अपनी शादी में पहनना चाहती है कुछ यूनिक नोज पिन, तो ट्राई करें ये नोजरिंग्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 05:18 pm IST

ज्वेलरी डिजाइनर रजिया कुंज ने शादी जैसे विशेष दिन पर दुल्हन के रूप में और चार चांद लगाने के लिए कुछ शानदार टिप्स दिए हैं

Nose Pin- India TV Hindi
Nose Pin

नई दिल्ली: शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसकी खूबसूरती सबसे ज्यादा निखर कर आए और इसके लिए वह आकर्षक लहंगे से लेकर ट्रेंडी ज्वेलरी और मेकअप पर भी ध्यान देती है। ट्रेंडी माथा पट्टी और नोज रिंग से अपने पूरे लुक में और इजाफा किया जा सकता है। वॉयला की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और मुख्य विपणन अधिकारी जगराती श्रिंगी और ज्वेलरी डिजाइनर रजिया कुंज ने शादी जैसे विशेष दिन पर दुल्हन के रूप में और चार चांद लगाने के लिए कुछ शानदार टिप्स दिए हैं :

साइड-स्वेप्ट स्टाइल

साइड-स्वेप्ट स्टाइल मांग टीके बेहद प्रचलन में है, जिसे आजकल हर दुल्हन पसंद करती है। इस स्टाइल को आमतौर पर 'नवाबी स्टाइल और हाफ माथा पट्टी' कहा जाता है। यह माथे पर बीच में पहनने के बजाय किनारे पर पहना जाता है।

Nose Pin
Nose Pin

बड़े आकार की माथा पट्टी
यदि आप अपनी शादी के दिन अलग दिखना चाहते हैं, तो बड़े आकार की माथा पट्टी का चयन कर सकते हैं। आप किसी भी स्टाइल को चुन सकती हैं - फूलों या गोलाकार पैटर्न के साथ अलग स्टोन्स वाली माथा पट्टी दुल्हन की खूबसूरती बढ़ा देती हैं।

नथनी
राजस्थान, गुजरात और भारत के अन्य पश्चिमी हिस्सों की दुल्हनों से प्रेरणा लेते हुए महिलाएं बिना चेन वाली या चेन वाली गोलाकार नथनी चुन रही हैं। यह भी एक शानदार विकल्प है।

नोज पिन
बहुत-सी युवतियां अपने वेस्टर्न वियर के साथ छोटी नोज पिन का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। चंकी नोज पिन का प्रयोग चेहरे के आकार के अनुसार करना चाहिए।

(इनपुट आईएएनएस)

दीपिका, प्रियंका, कंगना से लेकर करीना तक ड्रेस को लेकर ट्रोल हुए ये स्टार्स, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

शिल्पा शेट्टी रेड कलर की साड़ी में बरपा रही है कहर, देखें तस्वीरें

दीपवीर ने आज रखी बॉलीवुड स्टार्स के लिए रिसेप्शन पार्टी, अलग ही लुक में नजर आएंगे दीपिका-रणवीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल