1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हल्की आइब्रो से हैं परेशान तो अपनाइए ये असरदार घरेलू नुस्खे, चंद दिनों में हो जाएंगी घनी

हल्की आइब्रो से हैं परेशान तो अपनाइए ये असरदार घरेलू नुस्खे, चंद दिनों में हो जाएंगी घनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 02:28 pm IST

कई लड़कियों की आइब्रो हल्की होती है। इसे लेकर वो बहुत परेशान भी रहती हैं। अगर आप भी इसी वजह से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे ट्राई करिए। ये आइब्रो को कुछ ही दिनों में घना कर देंगे।

Eyebrow- India TV Hindi
Eyebrow - आइब्रो  Image Source : INSTAGRAM/BEAUTYSINN

चेहरे को आकर्षक बनाने में आंखों, बालों के अलावा आइब्रो भी अहम भूमिका निभाती है। चेहरे के अनुरूप लड़कियां आइब्रो को सेट करवाती हैं। किसी के चेहरे पर मोटी और गोलाई वाली आइब्रो सूट करती है तो किसी के चेहरे पर पतली और लंबी। आइब्रो सही शेप में बने, इसके लिए सबसे जरूरी है आइब्रो का घना होना। कई लड़कियां आइब्रो की ग्रोथ को लेकर चिंतित रहती हैं। आइब्रो में बाल कम होने से आइब्रो का न केवल शेप सही आएगा बल्कि चेहरे की रौनक भी कम हो जाती है। अगर आपकी भी आइब्रो हल्की हैं और आप उन्हें घना करना चाहती हैं तो ये घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। 

बढ़ती उम्र के साथ जवां दिखने के लिए अपनाए ये 5 तरीके, शीशे की तरह चमकेगा चेहरा

आइब्रो पर लगाइए कच्चा दूध

कच्चा दूध आइब्रो को घनी करने का सबसे अच्छा उपाय है। इसे आइब्रो पर रोजाना लगाने से आइब्रो की ग्रोथ बढ़ जाती है। इसे लगाने के लिए आप बस कच्चे दूध में रुई को डुबोएं। अब इसे रोजाना आइब्रो पर लगाने से आइब्रो की ग्रोथ कुछ ही दिनों में अच्छी हो जाएगी। 

Milk
Image Source : INSTAGRAM/THEECOJOURNALMilk - दूध

एलोवेरा जेल भी कारगर
एलोवेरा जेल चेहरे की त्वचा के अलावा आइब्रो की ग्रोथ को भी बढ़ाने का काम करता है। बस आप एलोवेरा जेल को रोजाना आइब्रो पर लगाएं और कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। आइब्रो पर एलोवेरा को लगाने के बाद आइब्रो की हल्के हाथ से मसाज करीब एक मिनट तक करें। ऐसा रोज करने पर आपको असर दिखने लगेगा। 

Aloe Vera
Image Source : INSTAGRAM/FAZUUUUUUUAloe Vera  - एलोवेरा

प्याज का रस
सब्जी में स्वाद को बढ़ाने के अलावा प्याज का इस्तेमाल आइब्रो के लिए असरदार है। इसके लिए बस प्याज की कुछ बूंदों को आइब्रो पर लगाएं और रोज मसाज करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आइब्रो घनी हो जाएगी। 

सप्ताह में 2 बार बालों में ऐसे लगाएं मेथी के पानी, दोमुंहे और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

नारियल का तेल भी है उपयोगी
नारियल का तेल गुणकारी तत्वों से भरपूर होता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल लोग खाने के अलावा बालों की मसाज के लिए भी करते हैं। आइब्रो पर रोजाना नारियल का तेल लगाने से भी आइब्रो की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही आइब्रो घनी होने लगती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल