1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान होस्ट करेंगे 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रा' की स्पेशल स्क्रीनिंग

आमिर खान होस्ट करेंगे 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रा' की स्पेशल स्क्रीनिंग

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 03:55 pm IST,  Updated : Apr 08, 2015 05:49 pm IST

मुंबई: 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और उनकी फिल्मकार पत्नी किरन राव यहां बुधवार को कल्कि कोचलिन अभिनीत 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ' फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखने जा रहे हैं। 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ' के

मुंबई: 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और उनकी फिल्मकार पत्नी किरन राव यहां बुधवार को कल्कि कोचलिन अभिनीत 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ' फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखने जा रहे हैं। 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ' के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "आमिर इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह इसे लेकर हर किसी से बात करते आए हैं। वह इसके लिए एक विशेष स्क्रीनिंग रखने के इच्छुक थे।"

स्क्रीनिंग में राजकुमार हिरानी, अयान मुखर्जी, करन जौहर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत और जावेद अख्तर जैसी कुछ नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

सोनाली बोस निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री रेवती भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन