1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अगर फेस्टिवल सीजन में दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये...

अगर फेस्टिवल सीजन में दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 01:47 pm IST

यह माह त्योहारों का माह है। अगर आप भी इस त्योहारों के सीजन में कुछ अलग दिखना चाहते है, तो इस बार कुछ हटकर क्यों न ट्राई करें। आज का समय फैशन का समय है। जिसमें हर कोई एक नए अंदाज में अपने को दिखाने की कोशिश करता है। अगर आपकी भी चाहत है कि कुछ स्टाइलिश

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: यह माह त्योहारों का माह है। अगर आप भी इस त्योहारों के सीजन में कुछ अलग दिखना चाहते है, तो इस बार कुछ हटकर क्यों न ट्राई करें। आज का समय फैशन का समय है। जिसमें हर कोई एक नए अंदाज में अपने को दिखाने की कोशिश करता है। अगर आपकी भी चाहत है कि कुछ स्टाइलिश ड्रेसेस ट्राई कर सकती है। 

डिजाइनर मालिनी राव ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिससे आप भी इन त्योहारों में खूबसूरत परिधानों को पहनकर अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

  • केप्स, इनबिल्ट दुपट्टा, ट्रेल्स आदि विभिन्न लंबे लेयर के डिजाइनर परिधान स्टाइल में बदलाव ला सकते हैं। लहंगा, अनारकली और लच्छा जैसे बुनियादी और आए दिन त्योहारों में पहने जाने वाले परिधानों को डिजाइनरों ने नए आकर्षक डिजाइन में पेश किया है।
  • केप्स के साथ प्रिंट वाले लंबे परिधान, पेपलम्स से सजे खूबसूरत स्कर्ट, लच्छे के साथ कई तह वाला लहंगा, दुपट्टे के साथ लहंगा, ट्रेल्स वाला ब्लाउज, पारदर्शी दुपट्टे के साथ कोल्ड शोल्डर और ऑफ शोल्डर चोली आदि कुछ खास शैलियों वाले परिधान हैं जो छाए रहेंगे।
  • सिल्क, जार्जेट, शिफॉन, कच्चा सिल्क और टूले आदि इस सीजन के प्रमुख कपड़े हैं।
  • अधिकांश डिजाइनरों ने अपने परिधानों के साथ कमर बेल्ट को शामिल किया है।
  • पेस्टल रंगों के साथ गहरे रंगों वाले परिधान खूबसूरत लगते हैं। जब आप गहरे रंगो के साथ हल्के पेस्टल रंगों वाले परिधान पहनेंगी तो इसमें कोई शक नहीं कि आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल