1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. उर्वशी रौतेला हाई स्लिट गाउन में नज़र आईं स्टनिंग, सोशल मीडिया में यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

उर्वशी रौतेला हाई स्लिट गाउन में नज़र आईं स्टनिंग, सोशल मीडिया में यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2020 12:36 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 12:37 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं।

Urvashi rautela- India TV Hindi
Urvashi rautela Image Source : INSTRAGARAM

बॉलीवुड अभिनेत्री उवर्शी रौतेला बड़े पर्दे में काफी कम नज़र आती हैं लेकिन अपने खूबसूरती और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका लेटेस्ट फोटोशूट इस बात का सबूत रहा है कि उनके लुक को कोई दूसरा टक्कर नहीं दे सकता है। 

दरअसल उर्वशी इस स्टनिंग लुक में फिल्म फेमर अवॉर्ड के एक इवेंट में पहुंची थी। उवर्शी के लुक की बात करें तो उन्होंने Albina Dyla के कलेक्शन से ब्लैक कलर की हाई थाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। 

उर्वशी ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है। वहीं कानों में डायमंड ईयररिंग्स के साथ हाथों में ब्रेसलेट पहने हुए नज़र आईं। इसके साथ ही सिल्वर कलर के सैंडल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

कजिन अरमान जैन की शादी में करीना-करिश्मा का दिखा साड़ी लुक, कियारा से लेकर तारा तक नज़र आईं बेहद खूबसूरत

उवर्शी का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया। फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्हें हॉट, बेहद खूबसूरत, हॉटेस्ट एक्ट्रेस जैसे कमेंट कर रहे है वहीं कई यूजर्स ने हार्ट, फायर की एमोजी कमेंट कर रहे हैं। 

उवर्शी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'हैट स्टोरी 4' के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं।

फिल्म फेयर अवॉर्ड में उर्वशी का ही नहीं बल्कि नुसरत भरूचा भी अपने लुक के कारण सुर्खियों में छाई गई थी। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर की हाईथ स्लिट गाउन पहना हुआ था। जिससे उनके कमर का टैटू साफ नजर आ रहा था। इस लुक में नुसरत काफी हॉट नजर आ रही थीं। वहीं कई लोगों को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल