1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मानसून में कैसे करें वाटरप्रूफ मेकअप, फैशन शो में मेकअप कलाकारों को मिला मंच

मानसून में कैसे करें वाटरप्रूफ मेकअप, फैशन शो में मेकअप कलाकारों को मिला मंच

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2017 05:48 pm IST,  Updated : Jul 01, 2017 07:55 pm IST

स्टार सैलून की निर्देशक आशमीन मुंजाल ने राजधानी में मानसून पर आधारित फैशन शो का आयोजन किया। इसमें मेकअप विशेषज्ञों ने वॉटर प्रूफ मेकअप और प्रयोगात्मक हेयर स्टाइल को दर्शाया।

Fashion show- India TV Hindi
Fashion show Image Source : IANS

नई दिल्ली: स्टार सैलून की निर्देशक आशमीन मुंजाल ने राजधानी में मानसून पर आधारित फैशन शो का आयोजन किया। इसमें मेकअप विशेषज्ञों ने वॉटर प्रूफ मेकअप और प्रयोगात्मक हेयर स्टाइल को दर्शाया। दीक्षांत समारोह में छात्रों को स्टार अकादमी में उनके विशिष्ट पाठ्यक्रमों की डिग्री प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को 'द मैजिक इन एक्वा एंड एम्बर' के नाम से प्रस्तुत किया गया, जिसने मेकअप विशेषज्ञों को एक अनोखा मंच प्रदान किया।

सभी प्रतिभागियों के लिए अपनी प्रतिभा कौशल को प्रदर्शित करने के लिए यह शानदार मौका रहा। उन्होंने उत्साह के साथ अपनी मेकअप और हेयर स्टाइलिंग को पेश किया। फैशन और स्टाइल में मेकओवर को पेश करने को लेकर आशमीन ने इस कार्यक्रम को प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

'एक्वा एंड एम्बर मेक ओवर' की अनूठी श्रेणी ने उन आगामी मेक-अप कलाकारों को एक मंच दिया, जिन्होंने मानसून मेक अप के साथ प्रयोगात्मक काम किया। इस कार्यक्रम में वेसना जैकब, भरत रेशमा, निकिता खट्टर, एसंजना जॉन, प्रीती घई आदि अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल