Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. वर्ल्ड फटॉग्रफी डे: इस घटना की वजह से ही हर साल मनाया जाता है यह खास दिन

वर्ल्ड फटॉग्रफी डे: इस घटना की वजह से ही हर साल मनाया जाता है यह खास दिन

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Aug 19, 2018 11:17 am IST, Updated : Aug 19, 2018 11:17 am IST

आज आपको फोटोग्राफी से जुड़ी ऐसी चीजें बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे। अक्सर मेमोरी कैप्चर करने के लिए हम फोटो क्लिक करते हैं। जी हां आज का दिन इसी फोटोग्राफी के नाम। आज यानि 19 अगस्त पूरी दुनिया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड फटॉग्रफी डे- India TV Hindi
वर्ल्ड फटॉग्रफी डे

नई दिल्ली: आज आपको फोटोग्राफी से जुड़ी ऐसी चीजें बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे। अक्सर मेमोरी कैप्चर करने के लिए हम फोटो क्लिक करते हैं। जी हां आज का दिन इसी फोटोग्राफी के नाम। आज यानि 19 अगस्त पूरी दुनिया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। ये दिन उन फोटोग्राफरों को समर्पित होता है जिन्होंने अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। इस दिन अनेकों फोटोग्राफर अपने काम पर गर्व महसूस करते हैं। इस दिवस को मनाने के पीछे की कहनी भी आज की नहीं है बल्कि बरसों पुरानी है। आज से 179 साल पहले घटी एक घटना के बाद से ही ये दिन मनाया जाता है।

इस घटना की शुरुआत फ्रांस में साल 1839, 9 जनवरी से शुरू हुई थी। उस वक्त डॉगोरोटाइप प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। इस फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने किया था। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। 

वर्ल्ड फटॉग्रफी डे
वर्ल्ड फटॉग्रफी डे

इसके कुछ महीनों बाद ही 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की  घोषणा की। यह दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया थी। इसी दिन की याद में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। अगर आधिकारिक तौर पर देखें तो इस दिन की शुरुआत 2010 में हुई थी। इस दिन को खास बनाया ऑस्ट्रेलिया के एक फोटोग्राफर ने। उसने अपने साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर इस दिन इकट्ठा होने और दुनियाभर में इसका प्रचार प्रसार करने का फैसला किया।

वर्ल्ड फटॉग्रफी डे
वर्ल्ड फटॉग्रफी डे

इसी दिन उन्होंने 270 फोटोग्राफरों की तस्वीरों को पहली बार ऑनलाइन गैलरी के जरिए पेश किया। अब हर साल इन तस्वीरों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज फोटोग्राफरों का हुनर पूरी  दुनिया देख रही है। फोटोग्राफी करने वाले अच्छी तस्वीरों के लिए अलग-अलग जगहों का भ्रमण कर रहे हैं। अपने द्वारा ली गई तस्वीरों को वह अपने ब्लॉग आदि पर डाल रहे हैं। आज फोटोग्राफी विज्ञान, विनिर्माण और व्यापार के साथ-साथ कला, फिल्म और वीडियो उत्पादन, मनोरंजन जगत, जनसंचार हर क्षेत्र में की जा रही है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement