1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महिलाओं को बॉस दिखने के लिए पैंट पहनने की जरूरत नहीं: अनीता डोंगरे

महिलाओं को बॉस दिखने के लिए पैंट पहनने की जरूरत नहीं: अनीता डोंगरे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2019 05:11 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 05:11 pm IST

मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का मानना है कि किसी महिला को अपनी क्षमता साबित करने के लिए पुरुषों का परिधान पहनने की जरूरत नहीं है।

Anita Dongre- India TV Hindi
Anita Dongre

मुंबई: मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का मानना है कि किसी महिला को अपनी क्षमता साबित करने के लिए पुरुषों का परिधान पहनने की जरूरत नहीं है।

 

महिलाओं के पारंपरिक परिधान तैयार करने के लिए मशहूर मुंबई की इस डिजाइनर का कहना है कि महिलाएं एक ही वक्त में खूबसूरत और शक्तिशाली दोनों लग सकती हैं क्योंकि ताकत अंदरूनी चीज है।

अनीता ने कहा, ‘‘मैं जो भी बनाती हूं उसका स्त्रियोचित,आरामदेह और श्रेष्ठ होना जरूरी है। इसलिए मेरे लिए ऐसी धारणा कि किसी मजबूत महिला को पुरूषों का परिधान पहनना जरूरी है, एकदम गलत है। उन्हें महिलाओं के परिधान पहनने चाहिए। हम यहां पुरुषों से प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं है। हमारी ताकत हमारे भीतर है।’’

lakme fashion week
Image Source : YOGEN SHAHlakme fashion week

महिलाओं के लिए पहली बार किफायती ऑफिस वियर ‘एएडंडी’ ब्रांड पेश करने वाली डिजाइनर का कहना है कि उन्हें शक्तिशाली दिखाने वाली वेशभूषा की पूरी अवधारणा पक्षपातपूर्ण और पितृसत्तात्मक लगती है।

अनीता लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉट 2019 से इतर बातचीत कर रहीं थीं। यहां इन्होंने अपना नया कलेक्शन ‘‘समर रेविएरा’ पेश किया।

Vogue इंडिया के कवर पेज पर इस अंदाज में नजर आईं ईशा अंबानी

लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान गिरते-गिरते बचीं विक्की कौशल की हीरोइन यामी गौतम, वीडियो हुआ वायरल

Malaika Arora का सैलून लुक वायरल, पहना 9 हजार कीमत का स्वैटशर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल