1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' पारुल चौहान ने बॉयफ्रेंड से शादी, बनारसी साड़ी पहनकर बनी दुल्हन, देखें तस्वीरें

'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' पारुल चौहान ने बॉयफ्रेंड से शादी, बनारसी साड़ी पहनकर बनी दुल्हन, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2018 03:31 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 03:31 pm IST

टीवी सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' में सुवर्णा का किरदार निभाने वाली टीवी एक्‍ट्रेस पारुल चौहान ने आज मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड चिराग ठक्‍कर से शादी कर ली है।

Parul- India TV Hindi
Parul Image Source : INSTRAGRAM/INDIAN FORUM

नई दिल्ली: टीवी सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' में सुवर्णा का किरदार निभाने वाली टीवी एक्‍ट्रेस पारुल चौहान ने आज मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड चिराग ठक्‍कर से शादी कर ली है। चिराग और पारुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और आखिर इन दोनों ने इस रिश्‍ते को शादी का नाम दे दिया ह। एक दिन पहले ही पारुल की मेहंदी की रस्‍म हुई, जिसकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। इस खास मौके में शिवांगी जोशी सहित रिश्ता का क्या कहलाता की पूरी टीम मौजूद थी।

पारुल और चिराग ने बुधवार को मुंबई के इस्कॉन टेंपल में शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

पारुल के लुक की बात करें तो वह सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनकर खूबसूरत दुल्हन लग रही थी। इसके साथ ही चिराग की मैचिंग की ऊपर से एकस्ट्रा चुनरी ले रखी थी। लाइट मेकअप के साथ माथे में बिंदी और गोल्डन ज्वैलरी की हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी।

वहीं चिराग की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ महरून कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था।

आपको बता दें कि मुंबई में शादी के बाद पारुल अपने होमटाउन यानी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक छोटा-सा फंक्शन रखेंगी, जहां उनके नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में भी एक गेट-टू-गेदर रखा जाएगा।

पारुल अपनी मेहदी सेरेमनी में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने यैलो कलर के ब्लाउज के साथ लाइट क्रीम कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ ही फ्लोरल ज्वैलरी पहनी हुई थी।

ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में नताशा ने पहना ऐसा मिरर लहंगा, जिसे बनाने में लगे थे 2000 घंटे

Isha Ambani Wedding: ईशा अंबानी अपनी शादी में पहनेंगी यहां से खरीदी हुई चूड़ियां, यह दुकान है 150 साल पुरानी

ब्रिटिश प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए फैशन शो में ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लांट करती दिखीं मेगन मार्केल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल