1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों पर सिर्फ 15 मिनट लगा लें ये जेल, सिल्की और स्मूद जाएंगे रफ हेयर, झड़ना भी हो जाएगा कम

बालों पर सिर्फ 15 मिनट लगा लें ये जेल, सिल्की और स्मूद जाएंगे रफ हेयर, झड़ना भी हो जाएगा कम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 05, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 12:34 pm IST

बारिश के दिनों में बालों का झड़ना काफी बढ़ जाता है। इसकी एक बड़ी वजह बालों का रूखा होना भी है। बालों को टूटने से बचाने के लिए आप अलसी के बीज से असरदार हेयर कंडीशनर मास्क बना सकते हैं। इसे शैंपू के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।

अलसी हेयर जेल - India TV Hindi
अलसी हेयर जेल Image Source : FREEPIK

मानसून में बालों के झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। बालों को सही पोषण न मिलने के कारण हेयर फॉल ज्यादा होता है, जिसकी वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हफ्ते में कम से कम 2 बाल बालों पर हेयरमास्क का इस्तेमाल जरूर करें। हेयरमास्क लगाने से बाल हेल्दी और मजबूत हो जाते हैं। जब बाल सॉफ्ट और सिल्की होंगे तो बालों का उलझना और टूटना भी कम हो जाएगी। इसके लिए बाजार से हानिकारक केमिकल वाले हेयर मास्क खरीदकर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर अलसी के बीज से कमाल का हेयरमास्क बना सकते हैं। खास बात ये है कि इसे आप 15 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं अलसी से हेयर मास्क और इसे कैसे इस्तेमाल करें?

असली सीड्स से बनाएं हेयरमास्क

बालों पर असली के बीज कमाल का काम करते हैं। इसके लिए आप सीड्स से असरदार हेयरमास्क बना सकते हैं। आपको 3-4 चम्मच अलसी के बीज लेने हैं और 1 गिलास पानी में इन्हें उबालने के लिए रख दें। पानी में जब उबाल आने लगे तो अलसी के बीज डालें। जब अलसी के बीज वाला पानी गाढ़ा हो जाए और जेल फॉर्म में दिखने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे छान लें। ध्यान रखें कि इस जेल को हल्का गर्म रहने पर छान लें। ठंडा होने पर ये बीज जेल में चिपकने लगते हैं। असली जेल को और असरदार बनाने के लिए जेल में 2 विटामिन ई के कैप्सूल मिला लें। 

बालों पर कैसे लगाएं अलसी जेल

अलसी से तैयार जेल को आप 10-15 दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं। जेल को ठंडा होने पर एयर टाइट डब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें। जब आपको इस्तेमाल करना हो, जेल निकालें और बालों को शैंपू करने के बाद अप्लाई कर लें। जेल को 15 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। आपको यकीन नहीं होगा कि इस जेल को लगाने के बाद आपके बाल इतने मुलायम और सिल्की हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल