1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हरियाली तीज के लिए परफेक्ट हैं अंबानी परिवार की बहुओं के ये लुक्स, साड़ी और लहंगे में लगेंगी अप्सरा रानी

हरियाली तीज के लिए परफेक्ट हैं अंबानी परिवार की बहुओं के ये लुक्स, साड़ी और लहंगे में लगेंगी अप्सरा रानी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 23, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 01:42 pm IST

सावन के महीने में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सजती संवरती हैं। खासतौर से हरियाली तीज के दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। हरियाली तीज पर सबसे खूबसूरत दिखना है तो कॉपी करें अंबानी बहुओं के ये लुक्स।

Hariyali Teej Green Sari - India TV Hindi
Hariyali Teej Green Sari Image Source : INSTAGRAM

सावन में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। इस महीने में प्राकृतिक सौन्दर्य अपने चरम पर होता है। सावन का महीना भगवान शिव का पावन महीना कहा जाता है। इस पूरे महीने शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। इस महीने में महिलाएं खूब सजती संवरती हैं और पति की लंबी आयु के लिए सोलह श्रृंगार करती है। हाथों में मेहंदी, हरी-हीर चूड़िया और हरे रंग के कपड़े सावन की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। हरियाली तीज के दिन महिलाएं खूबसूरत साड़ी, लहंगा पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती है। सावन के झूलों पर प्यार की पेंग बढ़ाते हुए मल्हार गाती हैं। अगर आप हरियाली तीज पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अंबानी परिवार की बहुओं के ये लुक्स कॉपी कर सकती हैं।

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने बेहद खूबसूरत हरी साड़ी पहनी थी। मेहंदी ग्रीन साड़ी के साथ श्लोका ने साइड में हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया था। साड़ी को पिनअप करके पहना था और उसके साथ फैमिली की ट्रेडिशनल गोल्डन ज्वैलरी कैरी की थी। आप भी इस लुक को हरियाली तीज पर ट्राई कर सकती हैं।

अनंत राधिका की मेहंदी सेरेमनी में ईशा अंबानी ने सी ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। ईशा ने गले में ग्रीन कलर का नेकपीस कैरी किया था। इसके साथ एक बड़ी खूबसूरत चोटी बनाई थी, जिसे गजरा और हेयर एक्सेसरीज के साथ बनाया गया था। ईशा ने माथे पर एक छोटी बिंदी और बड़े झुमको के साथ लुक को कंप्लीट किया था। आप भी इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं।

Ambani Ladies
Image Source : INSTAGRAMAmbani Ladies

आप चाहें तो नीता अंबानी और श्लोका की तरह ग्रीन सिल्क साड़ी में अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ मैचिंग पर्ल ज्वैलरी या फिर कुदंन के हार पहन सकती है। हरियाली तीज पर हर कोई आपको देखता ही रह जाएगा।

Radhika
Image Source : INSTAGRAMRadhika

अगर आपके पास कुछ ग्रीन ड्रेस नहीं है तो आप पिंक साड़ी या लहंगा कैरी कर सकती हैं। राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में पिंक और कई मल्टी कलर लहंगे पहने थे, जो सावन की हरियाली के साथ आपको एकदम कन्ट्रॅास्ट लुक देंगे। सावन में गुलाबी रंग पहनना भी शुभ माना जाता है।

आप चाहें तो नीता अंबानी की तरह कोई पिंक सिल्क साड़ी, राजस्थानी या गुजराती बांधनी साड़ी भी पहन सकती है। बंधेज साड़ी का लुक फेस्टिवल्स के लिए एकदम फरफेक्ट होता है। नीता अंबानी की तरह पिंक साड़ी के साथ आप ग्रीन ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। ये ग्रीन टच आपके लुक को काफी इनहेंस करेगा।

    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल