1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चांदनी चौक में फेमस लहंगे की दुकानें, यहां मिलते हैं एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन

चांदनी चौक में फेमस लहंगे की दुकानें, यहां मिलते हैं एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 29, 2023 11:55 am IST,  Updated : Nov 29, 2023 11:55 am IST

Lehenga Shops In Chandni Chowk: शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली का चांदनी चौक सबसे अच्छा और किफायती मार्केट है। हालांकि चांदनी चौक से एक दिन में शॉपिंग करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप शादी का लहंगा खरीदना चाहते हैं तो इन दुकानों पर देख सकते हैं।

Lehenga Shop- India TV Hindi
चांदनी चौक में लहंगा Image Source : INDIA TV

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। लाजपत नगर से लेकर चांदनी चौक तक, मार्केट में गजब की रौनक है। शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट काफी फेमस है। ये होलसेल मार्केट है जहां किफायदी दामों पर एक से बढ़कर एक शानदार चीजें मिल जाएगी। चांदनी चौक से आप शादी की पूरी शॉपिंग कर सकते हैं। हालांकि ये मार्केट इतना बड़ा है कि एक दिन में शॉपिंग करना संभव नहीं है। यहां की छोटी-छोटी गलियों के अंदर दुकाने हैं जहां आप पहुंचना हर किसी के बस का नहीं है। अगर आप वेडिंग लहंगा खरीदना चाहते हैं तो हम आपको चांदनी चौक की कुछ फेमस दुकानों के बारे में बता रहे हैं। जहां से आप शादी के लिए साड़ी से लेकर ब्राइडल लहंगा तक खरीद सकते हैं। 

  1. सुनहरी- लहंगा खरीदने के लिए आप चांदनी चौक की सुनहरी शॉप पर जा सकते हैं। यहां आपको हेवी रॉयल लुक वाले लहंगे काफी किफायती दामों पर मिल जाएंगे। इस शॉप में आपको शादी, रिसेप्शन, हल्दी, मेहंदी हर फंक्शन के हिसाब से आउटफिट्स मिल जाएंगे। यहां डिज़ाइनर रेप्लिका के साथ लेटेस्ट डिजाइन्स भी मिलते हैं। 
  2. कमल भाई साड़ी संगम- अगर आपको बॉलीवुड डिजाइनर की साड़ी या लहंगा पहनना है तो यहां सब्यासाची, मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला जैसे फेमस डिजाइनर्स के आउटफिट्स के रेप्लिका मिल जाएंगे। जिसकी कीमत काफी कम होती है। यहां आपको हर एक लेटेस्ट कलेक्शन के आउटफिट्स काफी कम कीमत पर मिल सकते हैं। आप कस्टमाइज करवा कर भी लहंगा तैयार कर सकते हैं। 
  3. लहंगा हाउस- अगर आपको कुछ यूनिक डिजाइन वाले लहंगे चाहिए तो चांदनी चौक में घुसते ही लहंगा हाउस नाम की दुकान आपको दिख जाएगी। यहां बिकने वाले लहंगे लखनऊ और कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किए होते हैं। यही वजह है कि इनके डिज़ाइन एकदम खास होते हैं। आप यहां से कम कीमत पर डिजाइनर लहंगा खरीद सकते हैं।
  4. श्रृंगार- चांदनी चौक की पुरानी और फेमस दुकानों में से एक है श्रृंगार। आपको यहां एक से एक हैवी लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। यहां ब्राइडल लहंगा का अच्छा कलेक्शन है। दुल्हन के अलावा उसके रिश्तेदार भी यहां से शादी में पहनने के लिए ड्रेस खरीद सकते हैं। श्रृंगार में हैवी आउटफिट्स का अच्छा ऑप्शन मिलता है।
  5. ओम प्रकाश जवाहर लाल- चांदनी चौक की फेमस दुकानों में ओम प्रकाश जवाहर लाल का नाम शामिल है। यहां आपको शादी की साड़ियां, लहंगा और सगाई, रिसेप्शन जैसे फंक्शन्स के लिए अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा। इस दुकान में आपको सभी लेटेस्ट डिज़ाइन भी मिल जाएंगे। 

शादी से पहले कर लें पिंपल्स का इलाज, मुहांसे हो जाएंगे गायब और ग्लो करेगी स्किन, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल