1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चिया सीड्स से बनाएं ये स्क्रब, डेड सेल्स को साफ करने के साथ स्किन में लाएगा निखार

चिया सीड्स से बनाएं ये स्क्रब, डेड सेल्स को साफ करने के साथ स्किन में लाएगा निखार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 21, 2023 09:08 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 09:08 am IST

Chia Seeds Skin Benefits: चिया सीड्स को आप एक स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है।

chia_seeds_for_skin- India TV Hindi
chia_seeds_for_skin Image Source : FREEPIK

Chia Seeds Skin Benefits: स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में आप चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और जिंक जैसे कई तत्व शामिल होते हैं, जो कि स्किन की क्लीनजिंग करने के साथ इसे मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है। लेकिन, आज हम आपके चिया सीड्स से स्क्रब बनाने की बात करेंगे जो कि स्किन के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या चिया के बीज रोज चेहरे पर लगा सकते हैं? 

क्या चिया के बीज रोज चेहरे पर लगा सकते हैं, ये सवाल बहुत से लोग करते हैं। ऐसे में ध्यान देने वाली बात ये है कि ये बीज चेहरे के पीएच के साथ छेड़छाड़ नहीं करते जिस वजह से आप रोज चेहरे के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ये बीज चेहरे के लिए कठोर भी नहीं हैं जिस वजह से स्किन के लिए इसका इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। 

शुगर के मरीज खाएं इस रंग का सेब, जानें लाल वाले की तुलना सेहत के लिए कैसे है ये ज्यादा फायदेमंद

चिया सीड्स से ऐसे बनाएं स्क्रब-Chia Seeds Scrub

चिया सीड्स से स्क्रब बनाने के लिए पहले इसे दरदरा करके पीस लें। अब इसमें ऊपर से गुलाब जल मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं, हल्के हाथों से मसाज करें और थोड़ी देर इसे स्किन पर ऐसे ही छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। 

chia_seeds_benefits
Image Source : FREEPIKchia_seeds_benefits

क्या हम रोजाना चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं? जानें स्किन के लिए कितनी सही है ये आदत

स्किन के लिए चिया सीड के फायदे-Chia Seeds benefits 

स्किन के लिए चिया सीड के कई फायदे हैं। चिया सीड्स में विटामिन सी होता है जो कि एक्ने को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका जिंक त्वचा में कोलेजन बूस्ट करता है। इसके अलावा ये स्किन को हाइड्रेट करने के साथ इसे अंदर से चमकदार बनाने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से स्किन के लिए चिया सीड फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल