1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शुगर के मरीज खाएं इस रंग का सेब, जानें लाल वाले की तुलना सेहत के लिए कैसे है ये ज्यादा फायदेमंद

शुगर के मरीज खाएं इस रंग का सेब, जानें लाल वाले की तुलना सेहत के लिए कैसे है ये ज्यादा फायदेमंद

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 21, 2023 08:03 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 08:03 am IST

हरे सेब के फायदे: डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब हमेशा से ही कुछ हेल्दी फलों में से एक रहा है। ऐसे में जानते हैं हरा या लाल, सेब का कौन सा विकल्प है ज्यादा फायदेमंद।

apples_in_diabetes- India TV Hindi
apples_in_diabetes Image Source : FREEPIK

Green apple vs red apple benefits: सेब खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। सेब में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो कि शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि डायबिटीज में लाल सेब की तुलना हरे सेब खाने (Which apple is best for diabetics) के ज्यादा फायदे हैं। इसके पीछे इसका शुगर कंटेंट है और कुछ अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। कैसे, तो जानते हैं डायबिटीज में कौन सा सेब खाएं।

क्या हरे सेब ब्लड शुगर बढ़ाते हैं-Do green apples spike blood sugar?

हरे सेब की जीआई रेटिंग 39 है, जिसका अर्थ है कि वे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल ( low glycemic food) है। तो, लाल वाले सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 32 है। यानी कि जब आप हरे सेब को खाएंगे तो आपका शुगर स्पाइक उतना नहीं होगा जितना कि लाल सेब को खाने से ये समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वजह से लाल सेब की तुलना हरे सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। 

green_apple_benefits
Image Source : FREEPIKgreen_apple_benefits

दूध से बनने वाली ये चीज लिवर के मरीजों के लिए है फायदेमंद, Fatty liver जैसी समस्याओं में जरूर करें सेवन

हरे सेब खाने के फायदे-Green apple benefits for diabetes

डायबिटीज में हरे सेब खाने के कई फायदे हैं। पहले तो ये फाइबर में ज्यादा है और शुगर और कार्ब्स में कम है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट भी लाल सेब की तुलना ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही सेब में विटामिन ए और सी भी होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।  ये डायबिटीज में न्यूरल हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से आपको शुगर में हरे सेब का सेवन करना चाहिए।

क्या हम रोजाना चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं? जानें स्किन के लिए कितनी सही है ये आदत

तो, अगर आपको डायबिटीज की दिक्कत है तो बाजार से लाल सेब की तुलना हरे सेब खरीदें। कुछ दिन लगातार खाएं, आप खुद ही इसके फायदे को महसूस करेंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल