1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डांडिया नाइट और गरबा में लूटनी है महफिल, तो पहनें इस तरह के लहंगा और चनिया चोली, ये है लेटेस्ट फैशन

डांडिया नाइट और गरबा में लूटनी है महफिल, तो पहनें इस तरह के लहंगा और चनिया चोली, ये है लेटेस्ट फैशन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 27, 2024 01:38 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 01:38 pm IST

Dandiya Garba Night Look: नवरात्रि में डांडिया नाइट और गरबा की तैयारियां कई दिनों पहले शुरू हो जाती हैं। अगर आप गरबा के दिन सबसे खास दिखना चाहती हैं। डांडिया नाइट में सबसे खूबसूरत लगना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।

गरबा डांडिया नाइट लुक- India TV Hindi
गरबा डांडिया नाइट लुक Image Source : INSTAGRAM

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं। पूरे 9 दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। सोसाइटीज में और गली मोहल्लों में माता की मनमोहक झांकियां सजाई जाती हैं। नवरात्रि में लोग खूब सज संवरकर घरों से निकलते हैं। खासतौर से महिलाएं गरबा और डांडिया नाइट के लिए जमकर तैयारियां करती हैं। अगर आप डांडिया नाइट के दिन सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। तो हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ खास लुक्स दिखा रहे हैं। इन्हें कॉपी कर आप खुद को सबसे अलग लुक दे सकती हैं। गरबा नाइट और डांडिया नाइट के लिए ये हैं लेटेस्ट फैशन लुक्स।

डांडिया नाइट और गरबा नाइट के लिए लुक्स

बात गरबा की हो या फिर डांडिया की अंबानी परिवार हर त्योहार को पूरी धूमधाम के साथ मनाता है। गरबा के दिन आप अंबानी परिवार की छोटी बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। मल्टी कलर लहंगा को राधिका ने जिस तरह से पिनअप करके पहना है वो गरबा में आपको काफी कंफर्टेबल फील कराएगा। आप इस लुक को लंबी चोटी और सिंपल मेकअप से कंप्लीट कर सकती हैं।

 

डांडिया नाइट हो या गरबा, नवरात्रि में एथनिक आउटफिट ही अच्छे लगते हैं। डांडिया नाइट के लिए जान्हवी कपूर के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। चनिया चोली स्टाइल का लहंगा, गले में चोकर, बालों का जूड़ा, गजरा और कमरबंद आपको फरफेक्ट डांस लुक देगा। 

आप चाहें तो अपने लुक को शिल्पा शेट्टी की तरह ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी से कॉम्प्लीमेंट कर सकती हैं। गरबा नाइट या डांडिया नाइट के लिए आप किसी भी मंटीकलर लहंगा को इस तरह कैरी करें और उसके साथ खुले बाल, नाक में नथनी और कानों में बड़े राउंड इयरिंग, गले में चोकर आपको खूबसूरत लुक देगा।

अगर आप कुछ अलग करने की तलाश में है तो इस बार अपने लुक को कंगना रनौत की तरह कैरी कर सकती हैं। बालों को जूड़ा बनाकर टाई करें और उसे गुलाबों से सजाएं। लहंगा और दुपट्टा भी कंगना की तरह कैरी करें। कॉन्ट्रास्ट नेकपीस और कानों में झुमके पहनें।

आजकल लाइट और न्यूट्रल शेड्स का फैशन है। आप जेनेलिया डिसूजा की तरह कोई ऑफ व्हाइट दुपट्टा और उसके साथ मल्टीकलर  लहंगा पहन सकती हैं। कानों में झुमके और गले झुमके, गले में चोकर और जूड़ा के साथ लुक को कॉम्प्लीमेंट करें।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल